फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tax increased on toll plaza situated in Bhigan Sonipat on NH 44

NH-44 पर सफर हुआ महंगा: अब 15 से 60 रुपये अधिक चुकाना होगा टोल टैक्स, मासिक व लोकल पास की दर भी बढ़ाई गई

Sat, 29 Apr 2023 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 01:05 AM IST
सार

एनएचएआई की तरफ से टोल प्लाजा पर नई दर निर्धारित कर दी गई हैं। सोनीपत स्थ्ति टोल पर टैक्स बढ़ने से पंजाब-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर असर पड़ेगा। टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची भी चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन
Tax increased on toll plaza situated in Bhigan Sonipat on NH 44
गांव भिगान स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेंगी। शनिवार से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हरियाणा के सोनीपत में स्थित गांव भिगान के पास स्थापित किए टोल प्लाजा की दर बढ़ा दी है। यहां पर अब वाहन चालकों को 15 से लेकर 60 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। नई दर शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से लागू होगी। टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची भी चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव भिगान के पास नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर दर बढ़ाई गई है। भिगान टोल प्लाजा बढ़ी हुई दर का असर मासिक पास व लोकल पास पर ही होगा। पहले जहां निजी कार का मासिक पास 3220 रुपये का बनता था, वहीं यह अब यह पास 3670 रुपये में बनेगा। इसके अलावा 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आस-पास गांवो की कार व छोटे वाहनों के लिए अब मासिक लोकल पास 330 रुपये का बनेगा। पहले यह पास 315 रुपये में बनता था।
विज्ञापन


 
वाहन श्रेणी पहले-अब (एकतरफ)  पहले-अब (आना-जाना)  पहले-अब (मासिक पास)
कार/जीप/वैन  95-110  145-165    3220-3670
लाइट कमर्शियल
 वाहन/मिनी बस
155-180 235-265   5200-5930
बस/ट्रक 2 एक्सल 325-375 490-560   10900-12430
3 एक्सल कमर्शियल  355-405 535-610  11890-13560
हेवी कंस्ट्रक्शन
वाहन- 4 से 6 एक्सल
510-585 770-875 17090-19490
ओवरसाइज वाहन
6 से अधिक एक्सल
625-710 935-1070 20805-23725

एनएचएआई की तरफ से टोल प्लाजा पर नई दर निर्धारित कर दी गई हैं। पहले अप्रैल माह में नई दरें लागू की जानी थी, लेकिन लागू नहीं हो सकी थी। अब शुक्रवार रात 12 बजे से नई दर लागू कर दी गई हैं। -विमल सिंह, प्रबंधक भिगान टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed