फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanu Yadav and Alok Yadav were declared the best players.

Sonipat News: तनु व आलोक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tanu Yadav and Alok Yadav were declared the best players.
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विवि, राई में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दौरान गोला फेंकती छात्रा। स् - फोटो : 1
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्याल, राई में विश्वविद्यालय का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्वाह्न में दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रातः 6:30 बजे एथलेटिक्स मीट और 11 बजे विश्वविद्यालय में हवन किया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़, 100×4 मीटर रिले, 400×4 मीटर रिले, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के समापन पर कुल अंकों में कामेत हाउस और नंदा देवी हाउस के बीच बराबरी रही लेकिन अधिक स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर कामेत हाउस को प्रथम स्थान घोषित किया गया। नंदा देवी हाउस द्वितीय, एवरेस्ट हाउस तृतीय व कंचनजंगा हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।
विज्ञापन

व्यक्तिगत प्रदर्शन में पीजी डिप्लोमा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की छात्रा तनु यादव को तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतने पर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आलोक यादव ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित यशपाल सोलंकी पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि इंट्राम्यूरल संस्कृति खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है और उन्हें व्यापक भागीदारी और प्रबंधन का अवसर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क जैसे गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, डीन फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स प्रो. योगेश चंद्र, डीन स्पोर्ट्स साइंस डॉ. विवेक कुमार सिंह, सीनियर कंसल्टेंट स्पोर्ट्स प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, वित्त अधिकारी नीलम कौशिक भी उपस्थित रहे।

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विवि, राई में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दौरान गोला फेंकती छात्रा। स्

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विवि, राई में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दौरान गोला फेंकती छात्रा। स्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed