{"_id":"6ad297ee31806d6c4e03382b","slug":"tanishka-scores-71-runs-tania-takes-two-wickets-haryana-wins-by-50-runs-sonipat-news-c-195-1-jjr1003-141361-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तनिष्का के 71 रन और तानिया ने झटके दो विकेट, हरियाणा 50 रन से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तनिष्का के 71 रन और तानिया ने झटके दो विकेट, हरियाणा 50 रन से जीता
विज्ञापन
16jjrp16- झज्जर। तनिष्का शर्मा
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 50 रन से हराया। बहादुरगढ़ निवासी हरियाणा टीम की कप्तान तनिष्का शर्मा ने 71 रन बनाए, जबकि गांव इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर ने दो विकेट हासिल किए।
हैदराबाद के एनएफसी ग्राउंड पर जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। तनिष्का ने 53 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन ही बना सकी। तानिया ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। तनिष्का ने क्षेत्ररक्षण के दौरान दो कैच भी पकड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पूर्वा सिवाच ने बनाए 20 रन, दिल्ली ने 74 रन से जीता मैच
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में दिल्ली ने पांडिचेरी को 74 रन से हराया। हैदराबाद के एनएफसी ग्राउंड पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पांडिचेरी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। गांव पहाड़ीपुर निवासी दिल्ली टीम की कप्तान पूर्वा सिवाच ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान दो खिलाड़ियों को रन आउट करने में भी योगदान दिया।