फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suicide note found in the hut of a farmer who committed suicide

आंदोलन समाप्ति के एलान से एक दिन पहले आत्महत्या: एमएसपी पर कानून न बनाने से आहत था किसान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 09 Dec 2021 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत, गोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 10:03 PM IST
सार

बुधवार को केएमपी से कूदकर जान गंवाने वाले किसान की झोपड़ी से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट पर किसान के हस्ताक्षर भी है।

विज्ञापन
Suicide note found in the hut of a farmer who committed suicide
मृतक धर्मपाल का फाइल फोटो, सुसाइड नोट की प्रति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना कस्बे के गांव न्यात के जिस किसान ने बुधवार को केएमपी से कूदकर जान दी थी, गुरुवार को उसके परिजनों को किसान की झोपड़ी से सुसाइड नोट मिला। परिजन और किसान नेताओं ने सुसाइड नोट का हस्तलेख और उस पर हस्ताक्षर मृतक किसान के ही होने का दावा किया है। किसान ने सुसाइड अनुसार आत्महत्या का कारण स्वामीनाथन रिपोर्ट न लागू होना और एमएसपी गारंटी कानून न बनाना है।  

विज्ञापन


गांव न्यात निवासी धर्मपाल (65) ने कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने पर बुधवार को केएमपी से कूदकर जान दे दी थी। धर्मपाल की पहचान उसकी जेब से मिले भाकियू के पहचान-पत्र से हुई थी। उसके पास से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल का मोबाइल नंबर भी मिला था। उसी नंबर पर सत्यवान नरवाल को धर्मपाल के केएमपी से नीचे कूदकर जान दे देने की सूचना दी गई थी। बाद में सत्यवान नरवाल ने ही मृतक किसान के परिजनों को अवगत करवाया। धर्मपाल अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन

 

सुसाइड नोट में यह लिखा मिला 

धर्मपाल की झोपड़ी में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि किसी भी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया, न किसानों को शोषण से बचाने के लिए एमएसपी का कानून बनाया गया। इसी तरह से महंगाई, लागत और लाभ के आंकलन के लिए कृषि आयोग का गठन भी नहीं किया गया। उसने सुसाइड नोट में इच्छा व्यक्त की है कि उसके देहांत के बाद उसके पार्थिव शरीर का मानव हित में इस्तेमाल किया जाए। इसमें धर्मपाल के नाम से हस्ताक्षर भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल के परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार को कुंडली बॉर्डर पर उसकी झोपड़ी में गया था। वहां सामान में एक सुसाइड नोट भी मिला। यह सुसाइड नोट हिंदी भाषा में खुद धर्मपाल ने लिख रखा है और नीचे अपने हस्ताक्षर भी कर रखे हैं। सुसाइड नोट की लिखाई और हस्ताक्षर स्वयं धर्मपाल के हैं। - सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed