{"_id":"6898ea494cee3278dd062a94","slug":"suci-is-continuously-agitating-over-the-problems-arun-singh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140567-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर एसयूसीआई लगातार कर रही आंदोलन : अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर एसयूसीआई लगातार कर रही आंदोलन : अरुण सिंह
Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 19: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में आयोजित स्मृति सभा के दौरान उपस्थित ए
सोनीपत। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की ओर से संस्थापक कामरेड शिवदास घोष की याद में राज्यस्तरीय सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती हुई महंगाई, भयंकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, इलाज, बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है।
बताया कि कामरेड शिवदास घोष छोटी उम्र में आजादी की लड़ाई में कूद गए थे और वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेज साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए जेल गए थे। 24 अप्रैल 1948 को अपने चंद साथियों को लेकर कॉमरेड शिबदास घोष ने एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी का गठन किया। राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को सारे देश में आंदोलन का नेतृत्व देने के लिए हमें जल्दी तैयार करना होगा तभी समाजवादी क्रांति का सपना साकार होगा।
राज्य सचिव मंडल सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने देश की जनता को विभिन्न समस्याओं के खिलाफ संगठित करने पर जोर दिया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के स्टाफ सदस्य कामरेड अनूप सिंह ने की और संचालन कामरेड हरि प्रकाश ने किया। इस दौरान कामरेड ओमप्रकाश, इंद्र सिंह,जयकरण, राजकुमार, शेर सिंह, बलवान सिंह, सरवन कुमार, बाबूराम आदि उपस्थित रहे।