फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students were made aware about Mission Buniyad and Haryana Super 100.

Sonipat News: विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 पर किया जागरूक

Mon, 01 Dec 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about Mission Buniyad and Haryana Super 100.
फोटो 09- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय सेमिनार में मौज
खरखौदा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा में सभी राजकीय विद्यालयों के लिए मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 विषय पर खंडस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में खंड के 32 राजकीय विद्यालयों से करीब 214 विद्यार्थियों व एक टीजीटी शिक्षक ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं व 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका के चेयरमैन हीरालाल, विशिष्ट अतिथि विधायक पवन खरखौदा के पिता आजाद सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप ने शिरकत की। सेमिनार में सभी विद्यालयों के प्राचार्य, एबीआरसी, बीआरपी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप ने निर्देश दिए कि खरखौदा ब्लॉक से 100 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

परीक्षा केवल मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 में प्रवेश के लिए नहीं बल्कि विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता, विषयगत रुचि का आकलन भी किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों, कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं हरियाणा सुपर 100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी, परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं में राजकीय विद्यालयाें में कक्षा 7वीं में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त कर चुके विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में हरियाणा सुपर 100 के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश पा चुके हैं।

मिशन बुनियाद का आवासीय कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है, चयनित विद्यार्थी हिसार व कुरुक्षेत्र में छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। सेमिनार में प्राचार्य निर्मल धनवाल, खंड स्तरीय विभाग की टीम, शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed