{"_id":"672a80a16f210efc3c0b4bd9","slug":"students-showed-talent-in-block-level-science-exhibition-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127241-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने की। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह व सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने अवलोकन किया। खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिए गए विषयों पर प्रतिभागी विद्यार्थियाें ने अपना ज्ञान कौशल दिखाया। विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन करते हुए स्कूल प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में विद्यार्थियों के लिए तीन गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें मॉडल बनाओ, रोल प्ले व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम समन्वयक बीआरपी सुनीता ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा।
वहीं अन्य सात उप विषय पर भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय माॅडलिंग व कंप्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन व संसाधन प्रबंधन शामिल रहे। प्रत्येक गतिविधि में सब थीम के अनुसार विजेता रहे विद्यार्थियों को बीईओ मंजू गर्ग ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलास्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।