फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students showcased their talent in Rangoli, painting, and speech competitions.

Sonipat News: रंगोली, पेंटिंग और भाषण स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in Rangoli, painting, and speech competitions.
फोटो : सोनीपत के राजकीय विद्यालय, जाखौली में बनाई गई रंगोली दिखा रहे विद्या​​र्थियों के साथ ​शि
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए चित्र और अन्य रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए गए। प्रधानाचार्य ज्योति ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष (एससी) शमशेर सिंह तूफान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप सरपंच गीतेश राजपूत चौहान, एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद, राजकीय महाविद्यालय जाखौली की प्राचार्य किरण चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता हुकम चंद, एबीआरसी संजय कुमार और गणित प्रवक्ता संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष (एससी) शमशेर सिंह तूफान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप सरपंच गीतेश राजपूत चौहान, एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद, राजकीय महाविद्यालय जाखौली की प्राचार्य किरण चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता हुकम चंद, एबीआरसी संजय कुमार और गणित प्रवक्ता संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed