{"_id":"672fcca51dce3a08c0096f04","slug":"students-made-aware-against-sexual-exploitation-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127454-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों को यौन शोषण के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों को यौन शोषण के खिलाफ किया जागरूक
Sun, 10 Nov 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर स्थित स्कूल पहुंचने पर टीम का स्वागत करते स्कूल की शैक्षणिक निदेशक पू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। खेड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों को यौन शोषण व बाल यौन अपराधों के खिलाफ जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण विभाग की प्रदेश अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डाॅ. रितु गिल व खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने शिरकत की। स्कूल चेयरमैन राकेश यादव, शैक्षणिक निदेशक पूजा पहल व प्राचार्य यशपाल ने टीम का स्वागत किया।
अनीता शर्मा ने बताया कि नाबालिग बच्चे उनके साथ होने वाली हिंसा व यौन उत्पीड़न को लेकर पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं। वह उचित सहयोग व परामर्श न मिलने पर तनावग्रस्त हो जाते हैं। बच्चों को समुचित सहयोग देने के लिए पॉक्सो अधिनियम की शुरुआत की, जिससे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे अपने खिलाफ हुए अपराध के प्रति शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
डाॅ. रितु गिल ने बताया कि जिलास्तर पर सरकार ने बाल संरक्षण समिति की व्यवस्था है, जो बच्चों के खिलाफ हुई हिंसा के प्रति कड़े कदम उठाती हैं और पीड़ित बच्चे व उनके परिवार को जल्द न्याय दिलवाने का प्रयास करती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश ने बताया कि हमारा कर्तव्य है कि बच्चों को स्वच्छ समाज उपलब्ध करवाएं, जिससे वह निडर होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।