{"_id":"61a716f26ff2bd22af09f400","slug":"students-confused-by-two-identical-answers-to-a-question-in-the-paper-sonipat-news-rtk6314044144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षाएं : पेपर में एक प्रश्न के दो समान उत्तरों से असमंजस में रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षाएं : पेपर में एक प्रश्न के दो समान उत्तरों से असमंजस में रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
पेपर देकर केंद्र से बाहर आते सीबीएसई 10वीं कक्षा के विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। पेपर में एक प्रश्न के एक समान दो उत्तरों ने विद्यार्थियों को असमंजस में डाल दिया। हालांकि बाद में विद्यार्थियों को दोनों विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चयन करने की बात कही। दोनों विकल्पों के अंक मिलेंगे, जिसके बाद ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में जिले के 125 स्कूलों के करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान का पेपर दिया। केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। पेपर के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर उन्होंने जैसी तैयारी की थी, उसके अनुसार पेपर बेहद आसान था। निर्धारित समय में पूरा पेपर कर दिया था। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न नंबर 40 के चार विकल्पों में दो एक समान थे, जिसने थोड़ा परेशान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि पहले पेपर की टेंशन खत्म हो गई है, अब अगले पेपर की तैयारी करेंगे।
देर शाम तक चली मार्किंग
पेपर खत्म होने के बाद दोपहर को मार्किंग शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। मार्किंग के बाद अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों के अंक ओईसीएमएस (ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपलोड किए। बाद में ओएमआर सीट को डाक के माध्यम से सीबीएसई को भेजा गया। सभी पेपर में यही प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
कोरोना नियमों का किया गया पालन
परीक्षा के दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया। केेंद्र में प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। हालांकि विद्यार्थी अपने साथ भी हैंड सैनिटाइजर लेकर आए थे। सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विद्यार्थी व अध्यापक मास्क लगाए रहे।
आज 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र का होगा पेपर
मंगलवार को जहां 10वीं कक्षा का पेपर हुआ, वहीं बुधवार को 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र का पेपर होगा। इस परीक्षा मेें भी जिले के करीब 8 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर बाद एक बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
प्रश्न नंबर 40 के ए और सी विकल्प थे एक समान
पेपर में विद्यार्थियों को प्रश्न नंबर 40 में दो कॉलम दिए गए थे, जिनमें विद्यार्थियों को सही का मिलान करना था। इसके उत्तर में चार विकल्प दिए गए थे। इनमें विकल्प ए व विकल्प सी एक समान थे। अध्यापकों ने दोनों विकल्पों में से विद्यार्थियों को किसी एक का चयन करने की छूट दी।
30 मिनट की देरी से शुरू हुआ पेपर
परीक्षा के दौरान मंगलवार सुबह प्रश्न पत्र डाउनलोड करते समय तक पोर्टल में तकनीकी खामी आ गई, जिससे प्रश्न पत्र डाउनलोड होने में समय लग गया। इसके बाद प्रश्न पत्रों की फोटोकॉपी करवाई गई। जिससे पहले दिन पेपर 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। हालांकि विद्यार्थियों को पेपर करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
वर्जन
सीबीएसई टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। इस दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया। बुधवार को 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र विषय का पेपर होगा। सभी केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
- वीके मित्तल, सहोदय अध्यक्ष एवं प्राचार्य डीएवी स्कूल, सोनीपत