{"_id":"1b2282a520c99c507c22dba20a8b6776","slug":"stuck-in-six-days-of-40-million-transactions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिनों में अटका 40 करोड़ का लेन-देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिनों में अटका 40 करोड़ का लेन-देन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 02 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस स्टैंड स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में सुरंग के माध्यम से की गई करोंड़ों की लूट के बाद से शाखा बंद है।
27 अक्तूबर को की गई लूट के बाद से बंद है। पीड़ित लॉकर धारक बैंक के सामने धरने पर बैठे हैं और क्षतिपूर्ति नहीं होने तक बैंक नहीं खुलने देने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में बैंक के कर्मचारी और अधिकारी छह दिनों से छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं, बैंक में लेन-देन के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की बजाय लोग यहां पर सुरंग देखने के लिए जुट रहे हैं।
जिस बैंक में एक दिन में छ: से सात करोड़ रुपए का लेन-देन होता था अब वह बैंक अंदर से सुनसान पड़ा है। अधिकारी एक बार आकर देख जाते हैं तो बैंक के कर्मचारी 6 दिनों से घर में ही छुट्टियां मना रहे हैं। जिस बैंक में पूरा दिन लोगों का आना-जाना पैसे लेने व जमा करवाने के लिए लगा रहता था, वहां अब सुरंग देखने को लोग अधिक आते हैं। है। वहीं, कुछेक लोग बैंक में आते हैं और काम नहीं होने पर वापस चले जाते हैं। बैंक के उच्च अधिकारियों ने बताया था कि 6 दिनों में लगभग 42 करोड़ रुपए का लेन-देन अटका हुआ है।
बढ़ जाएगी लोगों की परेशानी
बैंक के सामने धरना दे रहे लॉकर पीड़ितों को पुलिस-प्रशासन अगर सोमवार तक नहीं उठा पाया तो सरकारी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। कर्मचारियों को बैंक से पेंशन और वेतन निकालने में दिक्कतें शुरू हो जाएंगी। उपभोक्ताओं के पास दूसरा विकल्प महम रोड स्थित पीएनबी की दूसरी शाखा है, लेकिन वह बहुत छोटी है और उसमें एक साथ कई लोग नहीं जा सकेंगे।