{"_id":"673cf667f4553e90c303adf6","slug":"struggle-will-continue-for-the-interests-of-employees-kaushal-sonipat-news-c-196-1-mgh1001-118330-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कौशल
Wed, 20 Nov 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कपिल यादव ने की। संचालन ब्रांच सचिव अनिल कुमार ने किया। बैठक में कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मियों को पक्का करवाने, अस्थायी कर्मियों को स्थायी करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। हम सब मिल कर अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने के लिए सरकार से संघर्ष जारी रखेंगे। अपनी वाजिब मांगों के लिए प्रजातांत्रिक तरीकों से लड़ते रहेंगे। उन्होंने एचकेआरएन कर्मियों को भी साबुन, तौलिया, बरसाती जैकेट देने की सरकार से मांग की है।
सरकार समान काम समान वेतन व सुविधाओं की बात कहती है, लेकिन कर्मियों के साथ भेदभाव करना गलत है। ब्रांच प्रधान कपिल यादव ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। कर्मियों को कैश लैस मेडिकल कार्ड मिले। इसके लिए पुरजोर सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी, ताकि कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर राज्य सचिव कौशल यादव, नरेंद्र कुमार, सतीश डेरोल, रतनलाल, चालक राठी, मुल्कराज व सुखदेव सहित ब्रांच के अनेक कर्मी व यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।