फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Streets will be paved with Rs 15 lakh, MLA started the work

Sonipat News: 15 लाख से गलियां होंगी पक्की, विधायक ने शुरू कराया काम

Wed, 17 Jan 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Streets will be paved with Rs 15 lakh, MLA started the work
फोटो 13. सोनीपत के पटेल नगर में बुजुर्ग के हाथों नारियल तुड़वाकर गली निर्माण कार्य शुरू कराते विधायक सुरेंद्र पंवार व सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने वार्ड-9 स्थित पटेल नगर में डी प्लान के तहत 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग के हाथों नारियल तुड़वाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इससे पहले लोगों ने विधायक सुरेंद्र पंवार व सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा का स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र पंवार की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पटेल नगर की गलियों को पक्का करवाने की अनुशंसा भेजी गई थी। इसके बाद पटेल नगर की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की तरफ से 15 लाख रुपये मंजूर किए गए। मेयर निखिल मदान ने कहा कि नगर निगम की ओर से पटेल नगर की गलियां बनाए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शहर की किसी भी काॅलोनी में गलियां कच्ची न रहे। इस दौरान प्रिंस सरोहा, बिजेंद्र आंतिल, देवेंद्र दहिया, कृपाल, दलबीर, विजय, पालेराम, मोंटी, विक्की, जयभगवान शर्मा, अजीत सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed