{"_id":"688d21394458d38f2c00dab4","slug":"streets-will-be-built-in-arya-nagar-at-a-cost-of-42-lakhs-mayor-and-mla-started-the-construction-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140157-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आर्य नगर में 42 लाख से बनेंगी गलियां, मेयर व विधायक ने कराया निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आर्य नगर में 42 लाख से बनेंगी गलियां, मेयर व विधायक ने कराया निर्माण शुरू
Sat, 02 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के आर्य नगर में गली निर्माण कार्य के अवसर पर लोगों के साथ मेयर राजीव जैन व विधा
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने मेयर राजीव जैन के साथ मिलकर शुक्रवार को आर्य नगर में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। गली के निर्माण कार्य पर नगर निगम की ओर से 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि 42 लाख रुपये से वार्ड 17 में आर्य नगर की शिव मंदिर वाली गली और अन्य ब्रांच गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। इन गलियों में कुछ समय पहले दूषित जल भराव की समस्या को देखते हुए नई सीवर लाइन डाली गई थी। इसके पश्चात गली की हालत खस्ता हो गई थी। समस्या के संज्ञान में आने के बाद गली को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम क्षेत्र की ऐसी गलियों को चिह्नित किया गया है, जिन गलियों में सीवर या पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन डाली गई थी। उसके बाद गली की मरम्मत नहीं की गई थी। ऐसी सभी गलियों की मरम्मत और निर्माण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गलियों के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
इस दौरान निगम पार्षद नवीन तंवर, सतपाल, अनिल बजवान, कुलदीप वत्स, अशोक शर्मा, उमेद सिंह, नरेश वर्मा, राकेश पोरिया, पवन तनेजा, संदीप मलिक मौजूद रहे।