{"_id":"6ac172097ea8650e2e048b53","slug":"storm-water-line-to-be-laid-in-kharkhoda-at-a-cost-of-39-crore-construction-to-begin-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161692-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा में 39 करोड़ से बिछेगी स्टॉर्म वाटर लाइन, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा में 39 करोड़ से बिछेगी स्टॉर्म वाटर लाइन, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के खरखौदा शहर का दृश्य। संवाद
सोनीपत। खरखौदा शहर में बारिश के पानी की निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने के लिए 39 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। एजेंसी ने बैंक गारंटी भी जमा करा दी है।
मई 2024 में एसएमडीए की बैठक में परियोजना के लिए कुल 42.90 करोड़ रुपये का मंजूर किया गया था। अब 39 करोड़ रुपये में कार्य पूरा का ठेका एक एजेंसी को दिया है। बारिश के दौरान शहर की मुख्य सड़कों और अन्य स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लंबे समय से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
पानी निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए कई बार मुख्यालय स्तर पर योजना तैयार की गई, लेकिन यह धरातल पर नहीं उतर सकी। करीब 10 साल पहले तत्कालीन शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर खरखौदा से जल निकासी की योजना तैयार कराई थी।
विज्ञापन
विभिन्न कारणों से उस योजना पर भी काम शुरू नहीं हो सका। अब एसएमडीए की परियोजना के तहत स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
दिसंबर 2023 में पौने 10 करोड़ रुपये हुए थे मंजूर
जन स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए एक परियोजना तैयार की थी जिसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया था। योजना को मुख्यालय से दिसंबर 2023 में हरी झंडी मिल गई थी। स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के लिए पौने 10 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। उसके बाद भी योजना कागजों तक सीमित रही। उसके बाद एसएमडीए ने लाइन दबाने का जिम्मा लिया था।
3.8 किमी लंबी स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी
शहर के मुख्य मार्गों पर 3.8 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। पानी की निकासी के लिए तीन इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण किया जाएगा। थाना कलां रोड, सांपला रोड और मटिंडू रोड पर आईपीएस बनाए जाएंगे। इसके बाद वहां से पानी की निकासी ड्रेन नंबर आठ में की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
खरखौदा में तीन आईपीएस के माध्यम से शहर का पानी ड्रेन नंबर आठ में पहुंचाया जाएगा। पाइपलाइन बिछने और पंपिंग स्टेशन बनने के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी। इस कार्य पर 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कृष्ण धनखड़, अधीक्षण अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण