फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sticks - Poles murdered by the knockout youth

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Fri, 04 Jul 2014 12:42 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुमड़ गांव के खेतों में बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही 4 युवकों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


 बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर गांव के ही 4 युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सुनील पुत्र रामचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसका भाई अनिल (35) अपने पड़ोसी शमशेर के साथ खेत में धान की फसलों में पानी देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बीच शमशेर रास्ते में पड़ने वाले अपने खेत में रुक गया जबकि अनिल गांव के ही कुलदीप के खेत के नजदीक ही पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद सुरेश पुत्र मांगेराम, नान्हा पुत्र रामफल, लीलु पुत्र सुरेश, माल्हा पुत्र सुरेश ने उसे रोका और उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से सिर पर गहरी चोट आने से वह जमीन पर गिर गया। यह देख आरोपी फरार हो गए। पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed