{"_id":"636e90a521c74d5638286821","slug":"stf-caught-the-crook-neeraj-alias-chautala-with-a-reward-of-55-thousand-rupees-along-with-three-associates-sonipat-news-rtk663215886","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 हजार रुपये का इनामी बदमाश नीरज उर्फ चौटाला को एसटीएफ ने तीन साथियों समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 हजार रुपये का इनामी बदमाश नीरज उर्फ चौटाला को एसटीएफ ने तीन साथियों समेत दबोचा
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश व जानकारी देते एसटीएफ के डीएसपी। संवाद
- फोटो : Sonipat
स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ), बहादुरगढ़ की टीम ने कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ चौटाला को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने हाईवे पर गांव बड़ी के पास नाका लगाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनको कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान नाका तोड़कर भागे बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने उन्हें गन्नौर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार और कार बरामद की गई है।
एसटीएफ डीएसपी सुरेंद्र किन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एसटीएफ, बहादुरगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ चौटाला पानीपत की तरफ जाने वाला है। इस पर टीम ने बड़ी क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच एक स्विफ्ट कार नाके पर पहुंची तो उसे रोकने का इशारा किया गया। चालक ने कार रोकने की बजाय पुलिसकर्मियों को कुचलने के लिए गाड़ी तेजी से उनकी ओर चला दी। पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने उन्हें गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे घेर लिया। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। भागने के प्रयास में एक बदमाश ने पांच पुलिसकर्मियों को दांतों से काट लिया, मगर चारों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनीपत जिले के गांव कामी निवासी नीरज उर्फ चौटाला, गांव राठधना निवासी योगेश उर्फ कृष्ण (कार चालक), गांव राठधना के ही रवि व नाहरी निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कुख्यात नीरज उर्फ चौटाला पर 55 हजार रुपये का इनाम था।
हत्या समेत अन्य मामलों में नामजद है नीरज
इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने बताया कि बदमाश नीरज उर्फ चौटाला पर 55 हजार रुपये का इनाम था। नीरज चौटाला पर 18 जनवरी, 2019 को पानीपत में नितिन (21) को घर के बाहर बुलाकर गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप है। नीरज ने दोस्तों के साथ नितिन के हुए झगड़े के चलते वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं उस पर एक सितंबर, 2018 को चरखी दादरी के गांव सरूपगढ़ स्थित एक शराब के ठेके पर भी अंधाधुंध फायरिंग कर ढिलु उर्फ बजरंग की हत्या करने का आरोप है। दिसंबर, 2019 में समालखा के एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने सहित कई मामलों में भी वह नामजद है। नीरज पर रोहतक पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने नीरज उर्फ चौटाला, योगेश व रवि के पास से दो पिस्तौल, एक तमंचा तथा 9 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इन पुलिसकर्मियों को दांतों से काटा
गिरफ्तारी के दौरान कुख्यात नीरज ने बचकर भागने के लिए पांच पुलिसकर्मियों को दांतों से काट लिया। उसने एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक, एसआई सुनील, राजेश, निरंजन व एचसी आशीष को दांतों से काट लिया।
नीरज का आपराधिक रिकॉर्ड
18 जनवरी, 2019 को मॉडल टाउन, पानीपत में हत्या का मुकदमा दर्ज।
2 सितंबर, 2018 को सदर दादरी में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा
18 जुलाई, 2014 को मुरथल में लूट का मुकदमा दर्ज।
21 फरवरी, 2017 को सिटी सोनीपत में अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज।
11 नवंबर, 2017 को सांपला रोहतक में अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज।
24 दिसंबर, 2019 को समालखा, पानीपत में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज।
7 अक्तूबर, 2017 को समालखा, पानीपत में लूट व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज।