फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Staff strike from today regarding promotion and other demands

Sonipat News: पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर स्टाफ का धरना आज से

Mon, 22 Jan 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Staff strike from today regarding promotion and other demands
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के शिक्षण स्टाफ की समय पर पदोन्नति न होने व अन्य लंबित मांगों के पूर्ण न होने से प्राध्यापकों में असंतोष है। स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डीक्रूटा) के प्रधान डॉ. सुरेंद्र दहिया ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के बार-बार आश्वासन के बाद भी लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी जायज लंबित मांगे ज्यों की त्यों बनी हुई है। उनका आरोप है कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र आने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से नए नियम जारी करने के बाद भी, विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों में छेड़छाड़़ करके लागू करने की कोशिश कर रहा है। जिसको प्राध्यापक कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेज कर कहा है कि 30 जून 2023 तक की पदोन्नति पुराने नियमों के अनुसार ही की जाएगीं, उस पर विश्वविद्यालय प्रशासन आंख बंद किए हुए है। शिक्षक एक वर्ष से ज्यादा समय से अपनी पदोन्नति के लिए इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed