{"_id":"63f7a26a0ec1507c2507f6b6","slug":"sr-dy-mayor-and-mayor-election-on-27th-sonipat-news-c-17-1-76219-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 27 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 27 फरवरी को
Thu, 23 Feb 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के दो साल बाद भी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं होने से खफा कांग्रेस पार्षदों ने कोर्ट की शरण ले रखी है। जिसके चलते नगर निगम की ओर से चुनाव 27 फरवरी को तय किया है। चुनाव को लेकर एक मार्च को सुनवाई होनी है। उससे पहले चुनाव की तिथि तय हो जाने की उम्मीद है। इससे पहले अंबाला में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए पार्षदों ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश से वहां चुनाव हुआ था। उस केस का हवाला देकर ही सोनीपत के पार्षदों ने याचिका दायर की थी।
याचिका कर्ता पार्षद रेनू सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, मनजीत गहलावत और नीतू दहिया का आरोप था कि सत्तासीन पार्टी जान-बूझकर चुनाव को लटका रही है। निगम गठन के साढ़े पांच साल बाद दिसंबर 2020 में नगर निगम कर चुनाव हुआ था। उसमें मेयर के पद पर कांग्रेस से निखिल मदान ने जीत हासिल की थी। चुनाव में भाजपा के 10 पार्षद जीतकर शहर की सरकार में शामिल हो गए, वहीं, कांग्रेस के नौ और एक निर्दलीय पार्षद को जीत मिली थी। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाने को बहुमत के लिए 11 पार्षद की जरूरत है, लेकिन किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। चुनाव के कुछ दिनों बाद वार्ड पांच से चुनकर आए निर्दलीय पार्षद मुकेश सैनी को भाजपा अपने खेमे में ले जाने में सफल रही थी।
यह है शेड्यूल
नामांकन पत्र दाखिल सुबह 10.45 से 11.30 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11.30 से 11.45 बजे तक
नामांकन वापस लेने का समय पूर्वाह्न 11.45 से दोपहर 12.15 बजे तक
मतदान दोपहर 12.45 से 1.45 बजे तक
परिणाम मतदान के तुरंत बाद जारी होगा