{"_id":"6a8d98411307827b220d0391","slug":"sports-week-organized-at-womens-college-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159385-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला कॉलेज में खेल सप्ताह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला कॉलेज में खेल सप्ताह का आयोजन
Tue, 25 Aug 2026 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो - राजकीय महिला कॉलेज में शतरंज खेलती हुई छात्राएं। स्रोत - प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि बैडमिंटन व जिम गतिविधियां शिक्षिका रीना, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम वाणी चौधरी व स्वीटी, टेबल टेनिस व थ्रोबॉल अंकुश, वॉलीबाॅल व थ्रोबॉल सन्नी हुड्डा की देखरेख में गतिविधियां करवाई गई। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं फिटनेस के लिए भी प्रेरित किया गया। खेलों से उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।