फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat will develop like gurugram

Sonipat News: म्हारा सोनीपत बनेगा महानगर

Thu, 23 Feb 2023 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
sonipat will develop like gurugram
फोटो 54- सोनीपत शहर का विहंगम दृश्य। संवाद

विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में सोनीपत को महानगर के रूप में विकसित करने का खाका प्रस्तुत किया। गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद अब सोनीपत प्रदेश का तीसरा महानगर होगा। जहां उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गुरुग्राम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने विकास किया है अब उसी तर्ज पर दिल्ली से सटे प्रदेश के तीसरे जिले सोनीपत को भी महानगर की तरह विकसित किया जाएगा।
इस दिशा में पहल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण) स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया है। इसमें सोनीपत के अलावा कुंडली व राई को शामिल किया गया है। हालांकि प्रस्ताव की पूरी संरचना अभी धरातल पर नहीं आई है। उसके बावजूद यह तय है कि सोनीपत अब महानगर बनने की दिशा में आगे कदम बढ़ा चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बजट में सोनीपत को लेकर मास्टर प्लान 2031 की झलक दिखाई है। इसमें साफ है कि सोनीपत का विकास अब शहर की सीमा के पार भी होगा। वर्तमान शहर एक ओल्ड सिटी तथा राई-कुंडली क्षेत्र नए सोनीपत के रूप में विकसित किए जाएंगे। यह गुरुग्राम एवं फरीदाबाद की तर्ज पर ही होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इस हिस्से को भविष्य में ऐसा बनाया जाएगा कि बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। विभिन्न ड्रेनों पर नए पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-35 ए व 87 में नया परिवहन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। कुंडली तक मेट्रो के साथ रैपिड मेट्रो का प्रस्ताव भी शामिल है। सेक्टर-7 में अंतरराज्यीय बस पोर्ट बनेगा। सोनीपत से दिल्ली और दिल्ली से पानीपत रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सेक्टर दो में नया बिजली घर बनाया जाएगा।
------------
बढ़ती आबादी के अनुसार तैयार होगा पूरा खाका
दो वर्ष पहले तैयार किए गए मास्टर प्लान पर निगाह डालें तो सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कॉम्प्लेक्स (बहु क्रियाशील शहरी परिसर) की प्रारूप विकास योजना 16 लाख लोगों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। जिला बनने से पहले सोनीपत क्षेत्र की जनसंख्या 1941 में महज 17 हजार 781 थी। अब मास्टर प्लान के तहत 2031 में जनसंख्या 25 लाख 23 हजार 52 तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यहां महानगरीय सुविधा समय की मांग है।
ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, बस पोर्ट व अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। जिस पर काम शुरू हो चुका है। अब मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट का प्रावधान भी रखा है, जिससे साफ है कि अब इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की तरफ तेजी से कदम बढ़ेंगे। जिससे विकास में तेजी आएगी। इतना ही नहीं वर्षों से बंद पड़ा गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी टर्मिनल का काम भी अब शुरू हो सकेगा। लक्ष्य है कि इसका निर्माण इसी वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लंबे समय से प्रस्तावित बस पोर्ट के लिए भी अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो सकेगा। जिससे विकास की नई इबारत लिखी जा सेकगी।
बजट में सोनीपत के लिए प्रमुख प्रस्ताव
1-सेक्टर 35 ए और 87 में विकसित किया जाएगा परिवहन क्षेत्र
2-कुंडली तक मेट्रो के साथ रैपिड मेट्रो का प्रस्ताव
3-सेक्टर 7 में अंतरराष्ट्रीय बस पोर्ट बनेगा।
4- सोनीपत से दिल्ली और दिल्ली से पानीपत रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी।
5-सेक्टर 2 में नया बिजली घर बनाया जाएगा।






--------
धरातल पर काम करे सरकार, तभी दिक्कतें होंगी दूर
बजट से भाजपा सरकार का गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। सरकार के पास गिनाने को कोई उपलब्धि नहीं है। सरकार
लोगों को सपने दिखाने के बजाय धरातल पर काम करे तो लोगों की दिक्कतें कम हो सकती हैं। बजट में गरीब, नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग की जेब खाली है, जिन्हें बजट से कुछ नहीं मिला। नगर निगम के लिए 200 करोड़ का बजट मांगा गया था, जिस पर अभी कोई जवाब नहीं मिला है। लघु और मध्यम वर्ग के उद्योग को बढ़ावा देने के नाम पर बजट में कुछ प्रावधान नहीं है। -निखिल मदान, मेयर, नगर निगम, सोनीपत

बदलेगी सोनीपत की सूरत
-----
प्रदेश सरकार के बजट में सोनीपत का पूरा ख्याल रखा गया है। यह बजट प्रदेश के साथ सोनीपत की दशा बदलेगा। गुरुग्राम व फरीदाबाद के बाद अब सोनीपत महानगर बनेगा, जिसके लिए कदम बढ़ चुका है। महानगर बनने से यहां विकास होगा और सुविधाएं भी बढ़ेंगी। उद्योग धंधे व व्यापार तेजी से पनपेगा वहीं नई कंपनियों को निवेश के लिए विकल्प मिलेंगे। यह बजट आत्मनिर्भर हरियाणा के लक्ष्य की और अधिक तेजी से आगे बढ़ने में सहायक होगा। जिसका सभी को लाभ मिलेगा।
राजीव जैन, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed