फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat STF Arrested Five Accused of Paper Solver Gang

सफलता: पेपर सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, गैंग सरगना के लिए लेकर आते थे अभ्यर्थी, लेते थे कमीशन

Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
सार

एसटीएफ अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। इसी मामले में पिपली गांव के सीबीआई कर्मी दिशांत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Sonipat STF Arrested Five Accused of Paper Solver Gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पेपर सॉल्वर गैंग के पांच आरोपियों को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली निवासी अतुल, पवनजीत, आकाश और रवि दहिया तथा रोहतक के गांव नौनंद का अभय है। एसटीएफ पांचों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


पांचों आरोपी पिपली गांव के सीबीआई कर्मी दिशांत के माध्यम से गैंग से जुड़े थे। अतुल सीपीडब्ल्यूडी कर्मी है और आकाश एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। दोनों ने गैंग के सदस्यों को पैसे देकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अब पांचों आरोपी गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे और कमीशन लेते थे।
विज्ञापन

 

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत में दर्ज मुकदमे में अतुल, पवनजीत, आकाश, रवि दहिया व अभय को गिरफ्तार किया गया है। पांचों को 6 अक्तूबर, 2021 को पानीपत के सेक्टर-13/17 थाना में पानीपत के सुरक्षा शाखा प्रभारी प्रमोद के बयान पर दर्ज मुकदमे में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे में जांच के दौरान करीब 14 पेपर सॉल्व करने का मामला सामने आया था। इस मामले के आरोपी हैकिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे लेते हैं। यह गिरोह वर्ष 2013 से चल रहा है। इस मामले के सरगना दिल्ली पुलिस के सिपाही रोबिन के साथ ही रूस के हैकर संग मिलकर पूरी लैब हैक कराने के आरोपी पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतियां को भी काबू किया जा चुका है।

मामले में अब तक 35 गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ को पांच आरोपियों का पता लगा था कि यह कोचिंग सेंटर संचालकों व अन्य से मिलकर अभ्यर्थियों का पता लगाते थे। पेपर पास कराने के नाम पर उनसे सौदा किया जाता था। नौकरी व वेतन के अनुसार तीन लाख से 15 लाख रुपये में सौदा किया जाता था।
 

एसटीएफ ने मामले में अतुल, पवनजीत, आकाश, रवि दहिया व अभय को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी पहले गिरफ्तार आरोपी सीबीआई कर्मी गांव पिपली निवासी दिशांत के माध्यम से गैंग से जुड़े थे। इनमें अतुल केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कर्मी है और फिलहाल दिल्ली के रोहिणी में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है।

वहीं आकाश भी स्टॉफ सलेक्शन कमीशन की तरफ से आयोजित कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी लेवल (एसएससी सीएचएसएल) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। हालांकि अभी उसकी नियुक्ति नहीं थी। दोनों ने गैंग के साथ जुड़कर परीक्षा पास की थी। बाद में वह गैंग के लिए ही अभ्यर्थी लेकर आने लगे और कमीशन लेने लगे। एसटीएफ पांचों को पानीपत कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

 

पेपर सॉल्वर गैंग के पांच अन्य सदस्य काबू किए गए हैं। इनमें दो गैंग से जुड़कर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब पांचों गैंग के लिए अभ्यर्थी लेकर आते थे और पेपर के अनुसार कमीशन लेते थे। -इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed