{"_id":"592b1ea74f1c1bb349bda76b","slug":"sonipat-sector-12-house-outside-girl-mobile-theftsonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-12 में घर के बाहर से युवती का मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-12 में घर के बाहर से युवती का मोबाइल छीना
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
Updated Mon, 29 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 में घर के बाहर घूम रही युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर झपटमार फरार हो गए। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। युवती ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना की सेक्टर-15 चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर-12 निवासी भारती ने बताया कि वह शनिवार देर शाम खाना खाकर घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने मामले की सूूचना सेक्टर-15 चौकी पुलिस को दी। पॉश इलाके में हुई झपटमारी की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस को अब तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
युवती ने मोबाइल फोन झपटने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
जयप्रकाश, जांच अधिकारी, सेक्टर-15 चौकी पुलिस