Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councillors furious over poor garbage collection system in wards, surround JBM officials

Sonipat News: वार्डों से कूड़ा उठान की बदहाल व्यवस्था पर भड़के पार्षद, जेबीएम अधिकारियों को घेरा

Sat, 28 Nov 2026 07:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Councillors furious over poor garbage collection system in wards, surround JBM officials
फोटाे: सोनीपत के महलाना रोड पर जेबीएम कंपनी के अधिकारी से बात करते पार्षद। स्रोत: पाठक
- शहर के वार्ड-16, 19, 21 और 22 में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

- सेक्टर-23 में दूसरे वार्डों का कूड़ा डालने पर विरोध, डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर के शहर के वार्ड-16, 19, 21 और 22 में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी की गाड़ियां गीला, सूखा कूड़ा कचरा नहीं उठा रही। शनिवार को नाराज पार्षदों ने महलाना रोड पर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का विरोध करते हुए जेबीएम कंपनी के अधिकारियों का घेराव किया।
वार्ड-21 की पार्षद दीपमाला के पति व जिला पार्षद संजय बड़वासी ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी की गाड़ियां मोहल्ले में नहीं आती। स्थानीय निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर ध्यान नहीं दे रही, इससे लोगों में भी नाराजगी है। वार्ड-16 के पार्षद अनुराग जैन ने जेबीएम कंपनी अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन

वार्ड 19 के पार्षद राजेश मलिक ने कहा कि कंपनी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
सेक्टर-23 में दूसरे वार्डों से कूड़ा फेंकने पर आपत्ति जताते हुए पार्षद नवीन जैन ने कहा कि यहां कूड़ा खाली करने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। आसपास की कॉलोनियों के लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट करने की मांग
पार्षद राजेश मलिक, अनुराग जैन और नवीन कुमार ने कहा कि सेक्टर-23 में दूसरे वार्डों का कूड़ा डालने की व्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां से डंपिंग प्वाइंट को तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed