फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat's son Pradeep became UPSC topper

सोनीपत के किसान का बेटा प्रदीप बना यूपीएससी टॉपर

Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Sonipat's son Pradeep became UPSC topper
सोनीपत। सोनीपत के रहने वाले और किसान के बेटे प्रदीप सिंह सफलता के झंडे गाड़ते हुए यूपीएससी के टॉपर बने हैं। प्रदीप सिंह ने चार साल इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी करने के साथ ही किसी तरह समय निकालकर यूपीएससी की तैयारी की। उन्होंने दो बार प्री में असफल के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी। प्रदीप को पिछले साल अपना सपना पूरा होता दिखा, जब उन्हें यूपीएससी में 260वीं रैंक मिली। लेकिन उनको तो सरपंच रह चुके पिता सुखबीर सिंह का सपना पूरा करना था, जो उन्हें आईएएस बनता हुए देखना चाहते थे। यहीं कारण रहा कि प्रदीप ने दिसंबर 2019 में आईआरएस की ट्रेनिंग के लिए ज्वाइन करके छुट्टी लेने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई और अब वह यूपीएससी के टॉपर बन गए। प्रदीप की इस उपलब्धि पर उनके परिजन और रिश्तेदार सभी खुश हैं।
विज्ञापन

तेवड़ी गांव के किसान व पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह मलिक अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए 20 साल पहले सोनीपत आकर रहने लगे। इस समय वह ओमैक्स सिटी में रहते हैं। उनका सपना बेटे प्रदीप को आईएएस बनते देखना था और इसके लिए वह बेटे को प्रोत्साहित करते थे। पिता का सपना पूरा करने के लिए प्रदीप ने खूब मेहनत करते हुए पढ़ाई की। सोनीपत के शंभूदयाल स्कूल से 10वीं व 12वीं करने वाले प्रदीप सिंह ने मुरथल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। 2015 में कोर्स पूरा होते ही इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर बन गए। इंस्पेक्टर बनने के बाद भी प्रदीप को पिता सुखबीर ने आईएएस बनने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदीप के लिए नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके बावजूद प्रदीप ने नौकरी करते हुए समय निकालकर यूपीएससी की तैयारी की और पहले दो प्रयासों में प्री भी पास नहीं करने के बावजूद वह लगे रहे। प्रदीप ने पिछले साल यूपीएससी में 260वीं रैंक हासिल की, लेकिन आईएएस बनने के लिए दोबारा से तैयारी करके परीक्षा दी। जिसका नतीजा रहा कि अब प्रदीप पूरे देश में यूपीएससी टॉपर बन गए।
विज्ञापन

हरियाणा कैडर में रहने की इच्छा, समाज हित के लिए काम करेंगे
यूपीएससी के टॉपर प्रदीप सिंह कहते हैं कि उनकी प्राथमिकता हरियाणा कैडर में आने की रहेगी। क्योंकि हर कोई चाहता है कि वह अपने प्रदेश के कैडर में रहे और वहां समाज हित व बेहतरी के लिए काम करे। प्रदीप सिंह कहते हैं कि उनको हरियाणा कैडर मिलता है तो यह कृषि प्रधान प्रदेश है और किसानों की बेहतरी के लिए योजनाओं पर काम किया जाएगा। महिलाओं की बेहतरी व गरीबों के उत्थान के लिए भी काम किया जाएगा और सरकारी योजनाओं को इन सभी के पास तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्स : घंटे देखकर नहीं, सिलेबस तय करके करें पढ़ाई
यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह कहते हैं कि किसी को रोजाना के घंटे देखकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। बल्कि अपना सप्ताह का सिलेबस तय कर लेना चाहिए कि उसे इस सप्ताह यह सिलेबस पूरा करना है। वह चाहे किसी दिन कम घंटे पढ़ाई करे तो चाहे किसी दिन ज्यादा घंटे पढ़ाई करे। कई बार परिस्थितियों के अनुसार पढ़ाई करते हुए चुनौतियां भी आती हैं। लेकिन उन चुनौती से हार मानकर कोई बैठ जाता है तो वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए और लगातार आगे बढ़ते हुए मंजिल तक पहुंचना चाहिए।

यूपीएससी में टॉपर बनने पर प्रदीप सिंह मलिक फोन पर बधाईयां स्वीकार करते हुए।

यूपीएससी में टॉपर बनने पर प्रदीप सिंह मलिक फोन पर बधाईयां स्वीकार करते हुए।- फोटो : Sonipat

यूपीएससी में टॉपर बनने पर बेटे प्रदीप सिंह मलिक को मिठाई खिलाते सुखबीर मलिक, साथ में परिजन।

यूपीएससी में टॉपर बनने पर बेटे प्रदीप सिंह मलिक को मिठाई खिलाते सुखबीर मलिक, साथ में परिजन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed