{"_id":"5766eb0b4f1c1b515911d131","slug":"sonipat-news-hindi-news-villlage-khap","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की जमीन को गोचारण के लिए छोड़ा जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की जमीन को गोचारण के लिए छोड़ा जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
दिपालपुर गांव में ग्रामीणों को सम्बोधित करते संत रामगोपाल
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपालपुर गांव को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया। ग्रामीणों की गांव के शिव मंदिर में आंतिल चौबीसी की बैठक हुई। जिसमें खाप के प्रधान हवा सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में गौचारण की जमीन को बचाने के लिए अपना समर्थन देते हुए कहा निगम को गांव की जमीन को छोड़ देना चाहिए। वहीं विवाद को देखते हुए डीसी केएम पांडुरंग ने दीपालपुर के ग्रामीणों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया है।
बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गौचारण और अपने गांव की जमीन को नगरनिगम में जाने से बचाने के लिए हर गांव से दो व्यक्तियों को कमेटी में शामिल किया गया है। खाप के प्रधान हवा सिंह ने बताया कि ये कमेटी हर तरह की समस्या के समाधान के लिए तैयार रहेगी। संत रामगोपाल ने कहा कि गौचारण जमीन को बचाने के लिए वे ग्रामीणों का पूरा सहयोग करेंगे। इसी बात का ग्रामीणों ने पूर जोर सर्मथन करते हुए जमीन बचाने के मामले में किसी भी सूरत में पीछे न हटने की बात कही। ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक उनके गांव को नगरनिगम से हटाया नही जाएगा, वे इसका विरोध करते रहेंगे और उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए।
ग्रामीणों ने नही किया बोलीदाताओं का विरोध: हवासिंह
आंतिल खाप के प्रधान हवासिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने नगरनिगम की जमीन की बोली देने वाले लोगों का विरोध नहीं किया। ग्रामीणों ने केवल गौचारण की जमीन पर गांव की गौशाला की गौमाता के लिए हरे चारे की रोपाई की है। दीपालपुर और आसपास के गांवों के लोग इसके समर्थन में हैं। जमीन में उन्होंने गौशाला के लिए मक्का, ज्वार और बाजरा की बिजाई कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, गौचारण जमीन पर नहीं होने देंगे निगम का कब्जा
दीपालपुर के ओम आंतिल, महेंद्र सिंह, एडवोकेट कुलदीप, महेंद्र सिंह, जयेंद्र सिंह, रणवीर, पूर्व सरपंच रामपत, रतन सिंह, आनंद सिंह, चंदरूप, हवासिंह पहलवान, कुलदीप आंतिल, जयभगवान आंतिल ने कहा कि जमीन दीपालपुर गांव की गौचारण भूमि है। जमीन की निगम ने बोली करा दी थी। वे किसी भी सूरत में जमीन पर निगम का कब्जा नहीं होने देंगे। जब उनका गांव नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहता तो सरकार दबाव क्यों बना रही है। पूरा गांव एकजुट होकर इसका विरोध कर रहा है।