फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, politics, administration

प्रशासन की सख्ती और एहतियात के बीच आंदोलन आज से

Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, politics, administration
मीटिंग के दौरान उपस्थित जिले के सभी अधिकारी - फोटो : bureau
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर दोनों तरफ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं देर शाम तक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने लघु सचिवालय के पास पार्क में टेंट लगवाने का काम भी शुरू कर दिया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि रविवार को सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे और शांतिपूर्वक धरना दिया जाएगा। इसके बावजूद प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं शराब ठेकों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने धरने में लोगों की संख्या को निर्धारित रखने के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर ही एंट्री करने की हिदायत जारी की गई है। हर एक व्यक्ति की जांच करने के बाद ही धरनास्थल पर बैठने दिया जाएगा। डीसी की ओर से शनिवार को इस संदर्भ में मीटिंग भी गई। इस मीटिंग से पूर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। प्रशासन आंदोलन को लेकर इस बार किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहता, इसीलिए तो मीटिंग में देर से आने पर थाना कुंडली के प्रभारी वीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह डीआईजी हरदीप दून ने तुरंत प्रभाव से संदीप कुमार को कुंडली थाने का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। बैठक के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को दंगारोधी उपकरण भी वितरित किए गए। मीटिंग में एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, एसडीएम गोहाना अजय कुमार, एसडीएम खरखौदा राजीव अहलावत, एसडीएम गन्नौर सुभीता ढाका, सीटीएम सुरेंद्र सिंह, नगर निगम कमिश्नर अश्वनी मैंगी सहित सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्थिति के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्णय लेने का होगा अधिकार
लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित कांफ्रेंस हाल में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर डीसी केएम पांडुरंग और डीआईजी हरदीप दून ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सभी को स्थिति से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को मॉक ड्रिल में बताए गए विभिन्न चरणों के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मौके पर डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को एक लीडर की तरह काम करना होगा और स्थिति के अनुसार उन्हें निर्णय लेने का स्वतंत्र अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान जाति को आड़े न आने दें। डीआईजी हरदीप दून ने कहा कि अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन


डीसी की अनुमति के बाद ही हो सकेंगे धरने में शामिल
डीसी के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि सिर्फ लघु सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग के सामने स्थित पार्क में ही मीटिंग की इजाजत होगी। यहां कोई भी व्यक्ति बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगा। जो भी व्यक्ति यहां धरने में शामिल होना चाहता है उसे ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर जिला उपायुक्त से धरने में शामिल होने की अनुमति लेनी होगी। संबंधित को यह अनुमति एसडीएम व एसपी सोनीपत की अनुशंसा या विशेष परिस्थितियों में दी जाएगी। यह आदेश 4 जून 2016 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्वक देंगे धरना: राजेश दहिया
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राजेश दहिया ने बताया कि वे लोग शांतिपूर्वक धरना देंगे। पहले ही सरकार से कह चुके हैं कि हम शांतिपूर्वक धरना देंगे। दहिया ने साफ किया कि किसी भी तरह का उपद्रव न तो पहले समुदाय के लोगों ने किया था और न ही अब करेंगे। दहिया के अनुसार उनका मकसद सिर्फ आरक्षण हासिल करना है। अगर समुदाय को आरक्षण नहीं देते तो आरक्षण खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed