फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, fund, crunch

केंद्र से नहीं मिला बजट एसटीपी का निर्माण लटका

Sun, 10 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 10 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, fund, crunch
ककरोई रोड पर अधर में लटका पड़ा निर्माणाधीन एसटीपी का कार्य - फोटो : bureau
 पिछले डेढ़ साल से केंद्र से बजट नहीं मिलने से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा निर्माणाधीन मलजल उपचार संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण अधर में लटका है। इससे शहर की सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में सीवर के गंदे पानी के शोधन के लिए राठधना रोड पर सिर्फ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा है। सारे शहर का गंदा पानी यहीं संशोधित होकर ड्रेन नंबर आठ में डाला जाता है। आबादी बढ़ने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता कम होने से शहर की सीवर व्यवस्था गड़बड़ा रही है। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने भविष्य में शहर की सीवर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लाइन पार पश्चिमी हिस्से की सीवर व्यवस्था अलग करने का निर्णय लिया गया था। विभाग ने सीवर व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ककरोई रोड पर एक एसटीपी के निर्माण का निर्णय लिया था। इस संबंध में विभाग ने प्लांट के लिए ककरोई रोड पर जमालपुरा खुर्द की करीब 9 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। 50 करोड़ रुपये एसटीपी के निर्माण में खर्च होने थे। वहीं बजट नहीं मिलने से एसटीपी के निर्माण में 40 करोड़ खर्च ही हो पाए। इसमें 10 करोड़ रुपये ठेकेदार के फंस गए है। ठेकेदार को पैसे नहीं मिलने से पिछले डेढ़ साल से निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है।  
विज्ञापन


केंद्र द्वारा 70 प्रतिशत व प्रदेश सरकार की ओर से 30 प्रतिशत राशि खर्च
25 एमएलडी के इस एसटीपी के निर्माण से सेक्टर-23 तथा रेलवे लाइन के पश्चिम क्षेत्र के सभी सीवर के गंदे पानी का शोधन करके ककरोई ड्रेन में डाला जाना है। इसे किसान अपने खेत में सिंचाई के लिए प्रयोग कर सकेंगे। सोनीपत के इस क्षेत्र के समस्त सीवरों के गंदे पानी को एसटीपी तक लाने के लिए 12 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है तथा 130 मीटर सीवर लाइन का काम भी अधर में लटका है। केंद्र की ओर से 70 प्रतिशत और प्रदेश की ओर से 30 प्रतिशत राशि खर्च की जानी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कविता जैन व केंद्रीय राज्य मंत्री सांवर लाल जाट भी कर चुके हैं दौरा
कैबिनेट मंत्री कविता जैन और केंद्रीय राज्यमंत्री सांवर लाल जाट ककरोई रोड पर बजट की राशि नहीं मिलने से अधर में लटके निर्माणाधीन एसटीपी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि मंत्रियों के आश्वासन के बावजूद भी विभाग को बजट राशि नहीं मिल पा रही। जिससे विभाग के साथ-साथ आम जनता को भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

केंद्र सरकार की ओर से नहीं मिल रही राशि
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी के निर्माण में 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसकी 70 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की ओर से व 30 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार की ओर से खर्च की जानी है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से एसटीपी निर्माण कार्य की करीब 15 करोड़ रूपये की राशि न मिलने से कार्य अधर में लटका पड़ा है।  


ककरोई रोड पर निर्माणाधीन एसटीपी का काम बाधित पड़ा है। केंद्र से बजट की राशि समय पर नहीं मिलने से यह समस्या है। जैसे ही केंद्र की ओर से 15 करोड़ रुपये मुहैया हो जाएंगे तो अधर में लटके में एसटीपी के निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-ईश्वर जैन, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed