फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daksha's team won the quiz.

Sonipat News: प्रश्नोत्तरी में दक्ष की टीम रही विजेता

Thu, 27 Aug 2026 04:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Daksha's team won the quiz.
फोटाे : सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी व ​
सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, तार्किक सोच, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।प्रतियोगिता में दक्ष की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने 10 टीमों के रूप में हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों से पूछे गए प्रश्नों का प्रतिभागियों ने उत्तर दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी देखने को मिली। संस्थान के टीचिंग स्टाफ विकास दहिया, (स्कोरर) तथा रोहताश (टाइम कीपर) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना रखने और अपनी प्रतिभा को विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रथम पुरस्कार: दक्ष, सोनू, युधिष्ठिर, नव्या व रोहन।

द्वितीय पुरस्कार: गीता, सोमवीर, पारस, हिमांशु व अक्षय।

तृतीय पुरस्कार: शीतल, ओम, गौतम, अमन, जय व आशीष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed