फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An awareness campaign to give up substance abuse was launched on Raksha Bandhan.

Sonipat News: रक्षाबंधन पर नशा छोड़ो जागरूकता अभियान चलाया

Thu, 27 Aug 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
An awareness campaign to give up substance abuse was launched on Raksha Bandhan.
फोटो : सोनीपत के राजकीय स्कूल अटेरना में पहुंची जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल व अन्य। स्रोत: पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ओम शांति शक्ति केंद्र, टीडीआई की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में नशा छोड़ो जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को राखी बांधकर भाईचारे, संस्कार और समाज की सुरक्षा का संदेश दिया गया। अटेरना के सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य शक्ति अहलावत को भी राखी बांधी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन

अभियान में जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल, पृथ्वीराज चौहान राजकीय कॉलेज की इंचार्ज किरण चौहान, नवीन गुप्ता और रोहतास शर्मा मौजूद रहे। दीपक चौहान अटेरना ने शिक्षकों व गणमान्य लोगों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी ने युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ, संस्कारित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed