{"_id":"575daa0c4f1c1b273e11bb09","slug":"sonipat-news-hindi-news-education-build-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के 21 स्टूडेंटों ने बनाई सोलर कार, फुल चार्ज होने पर चलेगी छह घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के 21 स्टूडेंटों ने बनाई सोलर कार, फुल चार्ज होने पर चलेगी छह घंटे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सोलर कार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल से हो रहे प्रदूषण को दूर करने के लिए जहां आटोमोबाइल कंपनियां ग्रीन कार की थीम पर काम कर रही हैं वहीं सोलर कार पर भी रिसर्च चल रहा है। एनसी इंजीनियरिंग कॉलेज इसराना के बीटेक फाइनल ईयर के 21 विद्यार्थियों ने मिलकर एक सोलर कार तैयार की है। इसे रविवार को आम लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया। इस कार के मुख्य इंजीनियर कुणाल को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपने साथ काम करने का ऑफर भी दिया है।
कार बनाने वाले इंजीनियर कुणाल ने बताया कि सोलर कार की छत पर सोलर पैनल लगे हैं। सौर ऊर्जा से तैयार होने वाली बिजली कार को चलाती है। कार को तैयार करने वाली टीम में 16 विद्यार्थी मैकेनिकल और 5 विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से ताल्लुक रखते हैं। मैकेनिकल के विद्यार्थी-जयदीप, अविनाश, विवेक, भरत, गौरव, रोहित, सागर, हेमंत, अमित, गौरव, सोमवीर, आशीष, शुभम, योगेंद्र और राकेश तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थी चेतना, आकांक्षा, अभिषेक, सचिन और अनुरूपा हैं। यह सोलर कार एसोसिएट प्रोफेसर मनजीत छाबड़ा के मार्गदर्शन में तैयार की गई। कार को जनवरी में बनाना शुरू किया गया था और मार्च में बनकर यह तैयार हुई थी। कार का वजन दो क्विटंल है और यह आठ क्विंटल भार उठा सकती है। इसके अलावा एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगातार छह घंटे तक दौड़ सकती है। इस दौरान यह चार्ज भी होती रहेगी। कुणाल ने बताया कि यह कार भविष्य में बड़ी कार के तौर पर बनकर सामने आ सकती है। कालेज के चेयरमैन डीवी गुप्ता, महानिदेशक डॉ. जेएस विर्क और प्रिंसिपल आरपी सिंह के साथ मेजर राम कुमार ने कार तैयार करने वाले विद्यार्थियों को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामकुमार मित्तल, रजनी विरमानी, सुशील बंसल, नरेंद्र, मोहित, चंचल व नीरज आदि के अलावा अनेक नवनिर्वाचित पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे।