फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, jat aandolan, 47 buses not run

गोहाना, रोहतक रूट की 47 बसें रहीं बंद, 10 हजार यात्री प्रभावित

Sun, 19 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sun, 19 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
sonipat, jat aandolan, 47 buses not run
समय पर बस न मिलने के कारण यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी - फोटो : bureau
आरक्षण आंदोलन के चलते रविवार को गोहाना व रोहतक रूट पर रोडवेज की 47 बसें बंद रही। बसों को किसी हानि से बचाने के लिए विभाग ने इन बसों को एक दिन के लिए बंद किया गया, लेकिन इसके चलते करीब 10 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। सामान्य दिनों में इन रूटों पर करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन रविवार होने के कारण इनकी संख्या करीब 10 हजार रह जाती है, जिन्हें बंदे बंद करने के कारण इंतजार करना पड़ा। वहीं, रोडवेज की ओर से अब तक फोर्स को सुरक्षा के लिए 35 बसें सौंपी जा चुकी हैं। इसके चलते रोडवेज के पास पहले से ही बसों की कमी है। बसों की कमी होने के कारण लगभग 32 ग्रामीण व शहरी रूट प्रभावित हैं। रूटों पर बसें न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गोहाना व रोहतक रूट पर 47 बसें करती हैं आवागमन
रोडवेज की 47 बसें हर रोज गोहाना व रोहतक रूट पर आवागमन करती हैं। इनमें 25 बसें गोहाना से सोनीपत व 22 बसे रोहतक से सोनीपत जाती हैं। हर रोज लगभग 20 हजार यात्री इन बसों में यात्रा करते हैं। दोनों रूटों पर बसें बंद होने से यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ी। वहीं समय पर बस न मिलने के कारण परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन ग्रामीण रूटों पर रोडवेज सेवा प्रभावित
आरक्षण आंदोलन के लिए रोडवेज की ओर से 35 बसें सौंपने से लगभग 32 रूट प्रभावित हैं। इनमें उमेदगढ़, पबनेरा, घसौली, खानपुर, नरेला, मंडोरा, खुर्मपुर, मलिकपुर, मकीनपुर, राठधना, बड़ौली, नांदनौर, सरढ़ाना, कटवाल, फरमाणा, गुहणा, भैंसवाल कलां, रिढ़ाऊ, ताजपुर, नरेला, सांपला, बेगा, सनपेड़ा, घसौली, झिंझोली सहित अनेक ग्रामीण रूट प्रभावित हैं। इन रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने के कारण यात्रियों को दूसरे वाहनों में आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के चलते की गई बसें बंद
रोहतक व गोहाना की तरफ आरक्षण आंदोलन के चलते धरने चल रहे हैं। रविवार को धरनों पर ज्यादा भीड़ होने की सूचना विभाग को मिली थी। ऐसे में कोई हानि न हो, इससे बचने के लिए विभाग ने गोहाना व रोहतक रूटों का बंद रखा। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर बसों की सेवाएं देने के लिए सोनीपत रूट से आठ बसें कम की गई हैं। वहीं, गोहाना से पांच बसों को लाया गया है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
-कर्मबीर गहलावत, डीआई रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed