फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Haryana State Pollution Control Board sealed factories for spreading pollution

Sonipat: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने पर 3 फैक्टरी समेत 18 कारखाने सील

Fri, 24 Nov 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

बड़ी औद्योगिक क्षेत्रों में तीन फैक्टरियों पर 4.45 लाख रुपये का जुर्माना किया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Haryana State Pollution Control Board sealed factories for spreading pollution
क्षेत्र फैक्टरी में मशीन को सील करते हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की टीमों ने शुक्रवार को प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने पर सोनीपत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्टरियों सहित 18 कारखानों को सील कर दिया। क्षेत्रीय अधिकारी ने ग्रैप-3 के तहत सभी उद्योगों को बंद करने का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए पाया कि फैक्टरियों में ग्रैप के मापदंडो का उल्लंघन हो रहा है। एचएसआईआईडीसी बड़ी में तीन इकाइयां मेसर्स आर्यवर्त डाइंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स निर्मल ट्रांस बेल्ट प्राइवेट लिमिटेड काला धुआं छोड़ रही थीं।
विज्ञापन


इन फैक्टरियों पर 4.45 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। टीमों ने खरखौदा के फिरोजपुर बांगर क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां पर उन्हें 15 धातु फोर्जिंग इकाइयां अवैध रूप से चलती मिलीं। ये फैक्टरियां काला धुआं छोड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) प्रदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने इन सभी 15 अवैध धातु फोर्जिंग इकाइयों को सील कर दिया। आरओ प्रदीप सिंह ने इन सभी अवैध इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए।


इन फैक्टरियों को किया सील

  •  फिरोजपुर बांगर में बिना किसी नाम के चल रही 10 फैक्टरियों को सील किया।
  •  मेसर्स गणेश एंटरप्राइजेज, फिरोजपुर बांगर।
  •  मेसर्स वीडी एंटरप्राइजेज, फिरोजपुर बांगर।
  •  मेसर्स संजय मेटल यूनिट, फिरोजपुर बांगर।
  •  मेसर्स जगन मेटल यूनिट, फिरोजपुर बांगर।
  •  मेसर्स आर्यवर्त डाइंग प्राइवेट लिमिटेड, बड़ी।
  •  मेसर्स निर्मल टांस बेल्ट प्राइवेट लिमिटेड बड़ी।
  •  मेसर्स ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, बड़ी।
  •  मेसर्स श्री श्याम मेटल यूनिट, फिरोजपुर बांगर।

 
प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर तीन फैक्टरियों समेत 18 कारखानों को सील किया गया है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्रों की तीन फैक्टरियों पर 4.45 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। -प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed