Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat dominated in boxing competition

Sonipat News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सोनीपत का रहा दबदबा

Mon, 06 May 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Sonipat dominated in boxing competition
फोटो 30- सोनीपत के गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सोनीपत रोड पर स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में तीसरी सुपर कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 150 मुक्केबाजों ने अपने मुक्के का दम दिखाया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक चौधरी व भाजपा नेता अरुण बड़ौक रहे। विशिष्ट अतिथि फूल सिंह मलिक रहे। अतिथियों ने मुक्केबाजों का हौसला बढ़ाया। गोहाना बॉक्सिंग क्लब के संचालक विकास मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के जूनियर, सब जूनियर व युवा वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें सोनीपत, पानीपत, रोहतक व दिल्ली से आए मुक्केबाजों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज

सब जूनियर वर्ग में 24 भार वर्ग में देव, 26 किलो में दक्ष, 28 किलो में चिंतन, 55 किलो में शुभम, 58 किलो में जयंत, 70 किलो भारवर्ग में अंश ने स्वर्ण पदक जीता। सभी खिलाड़ी गोहाना के हैं। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 50 किलो में गोहाना की निशा और 55 किलो भार वर्ग में दिल्ली की ईशिका ने स्वर्णपदक जीता। युवा वर्ग में 54 किलो में गोहाना की रीतिका, 60 किलो में सोनीपत के विनीत, 63 किलो में रोहतक के अंश, 75 किलो में रोहत के आयुष, गोहाना की रजनी, 80 किलो भार वर्ग में गोहाना के निखिल ने स्वर्णपदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में 67 किलो भारवर्ग में दिल्ली के रितिन ने स्वर्णपदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed