{"_id":"6ab9815ae4775949bd090f4a","slug":"sonipat-corporate-cricketers-defeated-mayur-vihar-warriors-with-one-ball-to-spare-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161375-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक गेंद शेष रहते सोनीपत कॉरपोरेट क्रिकेटर्स ने मयूर विहार वॉरियर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक गेंद शेष रहते सोनीपत कॉरपोरेट क्रिकेटर्स ने मयूर विहार वॉरियर्स को हराया
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के मुरथल स्थित एसएफसी मैदान पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: पाठक
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मुरथल स्थित एसएफसी मैदान पर रविवार को खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में सोनीपत कॉरपोरेट क्रिकेटर्स ने मयूर विहार वॉरियर्स को चार विकेट से हरा दिया। मयूर विहार वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए।
जवाब में सोनीपत कॉरपोरेट क्रिकेटर्स ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को आखिरी दो गेंदों पर दो रन की जरूरत थी और एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।
मयूर विहार वॉरियर्स की ओर से रॉकी ने 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। कप्तान नितिन तोमर ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। मंजीत बंसल ने 26 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, जबकि सवीन लोहचब ने 27 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।