फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat city

ढाई घंटे जाम से जूझा शहर

Sun, 04 Aug 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
sonipat city
शहर के गांधी चौक के पास लगे जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री का काफिला। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर की सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण व अवैध पार्किंग लोगों के लिए नासूर बनने लगे हैं। शनिवार को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के चलते बनी जाम की स्थिति से लोग ढाई घंटे जाम से जूझते रहे। आम लोगों के साथ ही प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कविता जैन गांधी चौक के पास व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन सेक्टर-14 मार्केट में जाम में फंस गए। करीब आधे घंटे बाद वह जाम से निकल सके। इस दौरान पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने गलियों व अन्य मार्गों से वाहनों को निकाला। तब जाकर कहीं राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के देवीलाल चौक से सेक्टर 14-15 रोड पर जाम की स्थिति विकट रही। दुकानदारों ने इस मार्ग पर दुकानों के आगे बोर्ड व सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण कर रखा है। उसके साथ ही आगे वाहन खड़े कर देते हैं। जिसके चलते ही शनिवार को जाम लग गया। इसी दौरान एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन गांधी चौक के पास जाम में फंस र्गइं। इतना ही नहीं सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी सेक्टर-14 मार्केट के पास जाम में फंस गए। मंत्री व मीडिया सलाहकार के जाम में फंसने की सूचना के बाद पुलिस वालों में खलबली मच गई। पुलिस टीम ने तुरंत गलियों से वाहनों को निकालना शुरू किया। साथ ही मार्ग भी डायवर्ट किया गया। जिस पर करीब आधे घंटे बाद मंत्री व सीएम के मीडिया सलाहकार को जाम की स्थिति से निकाला जा सका। (संबंधित खबर पेज 2 पर)
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण बन रहा मुसीबत
शहर की सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। जगह-जगह अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई मार्गों की हालत इस कदर बदतर है कि बड़े वाहन तो दूर कार व दुपहिया वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। इसके बाद भी संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा राहगीरों व वाहन वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश इलाके सेक्टर में भी बिगड़े हालात
शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 में भी हालात बिगड़े हुए हैं। जिससे वाहन चालकों को मुसीबत हो रही है। इसके साथ ही शहर में रेलवे रोड, गीता भवन रोड, कच्चे क्वार्टर रोड, गुरुद्वारा रोड, झंडी मंदिर वाली गली, ओल्ड डीसी रोड, आईटीआई रोड, बस स्टैंड के सामने, मुरथल अड्डा रोड, गुड मंडी रोड, एटलस रोड, सुभाष चौक के पास स्थिति बदहाल है।

मार्केट में आने वाले लोग व दुकानदार सड़क पर खड़े करते हैं वाहन
शहर में खरीदारी को आने वाले लोगों के साथ ही दुकानदार भी सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे स्थिति विकट हो जाती है। मार्केट में आया व्यक्ति अपनी गाड़ी को जहां जगह मिले वहीं खड़ा कर निकल जाता है। ऐसे में उसके बारे में किसी को पता भी नहीं होता। उसके वापस आने के बाद ही उसकी गाड़ी को वहां से हटाया जाता है। इस दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। शहर में जूस की दुकान व रेहड़ी भी सड़क पर लग रही है। लोग सड़क किनारे ही खोखा डालकर या रेहड़ी खड़ी कर जूस की दुकान चला रहे है। ऐसे में उनके सामने लोग जूस पीने के लिए वाहन खड़ा कर देते है। जिससे भी कुछ देर में ही जाम की स्थिति बन जाती है।
शहर में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे लोगों को मुसीबत का सामना न करना पड़े।
डॉ. अंशज सिंह, डीसी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed