फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Case of woman's death after delivery, team arrived to investigate

Sonipat: डिलिवरी के बाद महिला की मौत के मामला, जांच करने पहुंची टीम, संदिग्ध सामान मिलने पर अस्पताल किया सील

Thu, 17 Oct 2024 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 12:54 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान न चिकित्सक मिला और न पंजीकरण संबंधी कागजात मिले। संदिग्ध औजार व दवाएं मिलने के बाद क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल को सील किया गया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Case of woman's death after delivery, team arrived to investigate
अस्पताल में रखे औजार व सामान। अस्पताल पर लगाई की गई सील। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली स्थित निजी अस्पताल में डिलिवरी के बाद अगस्त में महिला की मौत के मामले में अब शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां चिकित्सक नहीं मिले। जांच के दौरान टीम को संदिग्ध सामान भी मिला। चिकित्सक को फोन करके टीम ने पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है। संदिग्ध औजार व दवाएं मिलने के मामले में टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।

विज्ञापन


कुंडली के एक निजी अस्पताल में अगस्त के अंतिम सप्ताह में डिलिवरी के दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले में परिजनों ने सिविल सर्जन को शिकायत देकर जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने मातृत्व स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम जांच करने के लिए बुधवार को निजी अस्पताल में पहुंची। टीम को वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला और न ही कोई अन्य पंजीकरण संबंधी कागजात।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम के फोन करने पर अस्पताल के चिकित्सक ने किसी काम से बाहर होना बताया। जांच के दौरान टीम को वहां पर संदिग्ध दवाएं व औजार मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed