{"_id":"64a46eede6296c3ac8012f93","slug":"sonipat-case-of-dispute-between-two-communities-recitation-done-in-another-area-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों के बीच विवाद का मामला: कॉलोनी में घुसने पर रोक से दूसरी जगह किया पाठ, 16 को करेंगे महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों के बीच विवाद का मामला: कॉलोनी में घुसने पर रोक से दूसरी जगह किया पाठ, 16 को करेंगे महापंचायत
Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
सार
बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में दो समुदायों के बीच विवाद के मामले में कॉलोनी में शांति बहाली को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ ने बैठक की। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करते भाजपा नेता राजीव जैन व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दो समुदाय के बीच विवाद के बाद कॉलोनी में बाहरी लोगों के घुसने पर प्रतिबंध के चलते हिंदू परिषद व सामाजिक संगठनों ने पहले से तय कार्यक्रम के तहत फाजिलपुर गांव के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। वहीं मामले को लेकर 16 जुलाई को महापंचायत करने की बात कही है। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि 25 जून की रात को उनकी बेटी की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने बेटी के मंगेतर को मैसेज भेजकर उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई रुकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सोहिल व उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दी थी। उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी की जा चुकी है। मामले में पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोहिल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में शांति बहाली को लेकर मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व बुद्धिजीवी।
अब मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोमिन है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
वहीं कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के बाद हिंदू परिषद व अन्य संगठनों ने फाजिलपुर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस-प्रशासन ने हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी मनीष राई सहित अन्य संगठन सदस्यों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। शांति बहाली के चलते यह निर्णय लिया गया था।
मनीष राई ने कहा कि पुलिस को इस मामले में हर हाल में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ में भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी शामिल हुए। उन्होंने फिर कहा कि बेटियों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं संगठन सदस्यों ने 16 जुलाई को महापंचायत करेंगे। हिंदू संगठनों की मांग है कि कॉलोनी का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह कॉलोनी या चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी रखा जाए।
मानव अधिकार संरक्षण संघ ने की बैठक, शांति बहाली पर विचार
मानव अधिकार संरक्षण संघ की तरफ से बैठक कर कॉलोनी में शांति बहाली पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक जगबीर सिंह आंतिल ने की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि किसी भी मामले का हल धार्मिक सद्भावना की भावना से निकाला जा सकता है। इस तरह के मामलों में दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग बयानबाजी की गई। कई तरह की अफवाह भी सुनने में आ रही हैं। इस तरह की परिस्थिति में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर मामले की गंभीरता को देखते दोषियों को सजा दिलवाने की मांग करनी चाहिए।
साथ ही आपसी भाईचारे की पहल करनी चाहिए। संघ के कानूनी सलाहकार डॉ. ताराचंद ने कहा कि इस तरह के मामले को पुलिस प्रशासन प्राथमिकता से लेकर जांच को तेज करें। संघ ने मामले में राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वह निष्पक्ष होकर समाज को जोड़ने का प्रयास करें। इस दौरान संदीप बत्रा, रामफल मलिक, दिलबाग मोरवाल, विक्रम नरवाल, सतपाल सिंह तेवड़ी, संदीप सूद, हवासिंह पहलवान, धर्मवीर सिंह, सुमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।