फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Bhalgdh square foot overbridge on demand

बहालगढ़ चौक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग

Sat, 31 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई Updated Sat, 31 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर बहालगढ़ चौक पर बने ओवरब्रिज से नीचे उतरते हुए बहालगढ़ गांव के साथ जीटी रोड को क्रास करते समय हो रहे हादसे से दो माह के अंदर कई जान जा चुकी है। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद और चेयरपर्सन से फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर चुके है लेकिन उनकी समस्या को कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण हवासिंह नंबरदार, मोनू, राजेश, हन्नी मार्डन स्कूल के निदेशक सतनारायण ने बताया कि जब से बहालगढ़ का ओवरब्रिज चालू हुआ है। बहालगढ़ ओवरब्रिज के चौक से गांव की दूरी ज्यादा होने के चलते ग्रामीण और प्रवासी मजदूर जीटी रोड को पार करते हैं। इस दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सामने दूसरी तरफ आसपास के गांवों की तरफ रास्ता जाता है। बहालगढ़ में भी बहुत से प्रवासी लोग रहते है,ं जो आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा था, तो जब उन्हें खुशी थी कि अब उन्हें कुछ निजात मिलेगी। लेकिन उसके बाद से हो रहे हादसों ने उनकी सुविधा परेशानी में बदल दी है।  ग्रामीण हवासिंह ने बताया कि जी टी रोड पर करनाल के पास फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं। लेकिन उनका वहां प्रयोग बहुत कम है। उनका कहना कि उस फुटओवर ब्रिज को वहां से यहां बदल दिया जाए। जिससे ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगेगी। 
विज्ञापन


 पार करते समय हुई महिला की मौत
ग्रामीण राजेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी जीटी रोड पार करते एक महिला की मौत हो गई। महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि वे ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। सरकार के नियमों के अनुसार यहां फुट ओवरब्रिज बनाया जा सकता है, तो शीघ्र बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गति से दौड़ते है वाहन : ग्रामीण
बहालगढ़ के ग्रामीण राजेश, सतबीर ने बताया कि उनके गांव के पास से ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले वाहन भी इतनी तेज गति से आते है कि वे भी कई बार हादसे का कारण बन जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां फुट ओवरब्रिज बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed