{"_id":"5866aadd4f1c1bf471eeb8d9","slug":"sonipat-bhalgdh-square-foot-overbridge-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहालगढ़ चौक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहालगढ़ चौक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर बहालगढ़ चौक पर बने ओवरब्रिज से नीचे उतरते हुए बहालगढ़ गांव के साथ जीटी रोड को क्रास करते समय हो रहे हादसे से दो माह के अंदर कई जान जा चुकी है। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद और चेयरपर्सन से फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर चुके है लेकिन उनकी समस्या को कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण हवासिंह नंबरदार, मोनू, राजेश, हन्नी मार्डन स्कूल के निदेशक सतनारायण ने बताया कि जब से बहालगढ़ का ओवरब्रिज चालू हुआ है। बहालगढ़ ओवरब्रिज के चौक से गांव की दूरी ज्यादा होने के चलते ग्रामीण और प्रवासी मजदूर जीटी रोड को पार करते हैं। इस दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सामने दूसरी तरफ आसपास के गांवों की तरफ रास्ता जाता है। बहालगढ़ में भी बहुत से प्रवासी लोग रहते है,ं जो आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा था, तो जब उन्हें खुशी थी कि अब उन्हें कुछ निजात मिलेगी। लेकिन उसके बाद से हो रहे हादसों ने उनकी सुविधा परेशानी में बदल दी है। ग्रामीण हवासिंह ने बताया कि जी टी रोड पर करनाल के पास फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं। लेकिन उनका वहां प्रयोग बहुत कम है। उनका कहना कि उस फुटओवर ब्रिज को वहां से यहां बदल दिया जाए। जिससे ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगेगी।
पार करते समय हुई महिला की मौत
ग्रामीण राजेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी जीटी रोड पार करते एक महिला की मौत हो गई। महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि वे ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। सरकार के नियमों के अनुसार यहां फुट ओवरब्रिज बनाया जा सकता है, तो शीघ्र बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
तेज गति से दौड़ते है वाहन : ग्रामीण
बहालगढ़ के ग्रामीण राजेश, सतबीर ने बताया कि उनके गांव के पास से ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले वाहन भी इतनी तेज गति से आते है कि वे भी कई बार हादसे का कारण बन जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां फुट ओवरब्रिज बनना चाहिए।