फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: 100 saplings planted under One Soldier One Tree campaign

Sonipat: एक फौजी एक पेड़ अभियान के तहत रोपे 100 पौधे, होली पर गांव जुआं में चलाया गया अभियान

Sun, 24 Mar 2024 04:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

होली के पावन अवसर पर गांव जुआं में अभियान चलाया गया। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में फौजियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। 

विज्ञापन
Sonipat: 100 saplings planted under One Soldier One Tree campaign
एक फौजी एक पेड़ अभियान के तहत रोपे 100 पौधे - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में होली के पावन अवसर पर गांव जुआं में एक फौजी एक पेड़ अभियान चलाया गया। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत गांव में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए। गांव जुआं के फौजियों ने इस अभियान को एक अनुठी पहल बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र को हरा भरा बनाने और लोगों को शुद्ध वायु उपलब्ध करवाने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। 

विज्ञापन


ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने बताया कि एक फौजी एक पेड़ अभियान के तहत होली के पर्व पर गांव जुआं में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए हैं। इस अभियान को एक फौजी एक पेड़ नाम दिया गया है। देवेंद्र सूरा ने बताया कि फौजी देश की शान होते हैं।
विज्ञापन


वह विपरित परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं और अपनी जान की परवाह किए बगैर हमारी बाहरी ताकतों से रक्षा करते हैं। इसी प्रकार देश के अंदर बढ़ने वाले पर्यावरण प्रदूषण को जड़ से खत्म करने और लोगों को शुद्ध वायु उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। जिसमें गांव जुआं के फौजियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पौधरोपण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र सूरा ने बताया कि फौजियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही, जिससे लगातार प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सकेगा और आने वाली पीढ़ियों को सुनहरा कल दिया जा सकेगा।


इस दौरान फौजी जयपाल, फौजी इंद्र, फौजी अजय, पूर्व सरपंच धर्मवीर,  सरपंच मामन, सुरेंद्र, जुआं नंबर दो से पंडित करतार सिंह, पर्यावरण मित्र विक्रम, प्रशांत बुरा, सुनील छिक्कारा, विनोद, सुशील व संजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed