फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat's Anuj's acting skills will be seen in 'Jaunpur'

‘जौनपुर’ में दिखेगा सोनीपत के अनुज की अभिनय कला का कमाल

Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sonepat's Anuj's acting skills will be seen in 'Jaunpur'
अनुज शर्मा। संवाद - फोटो : Sonipat
अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके सोनीपत के लाडले अनुज शर्मा के अभिनय की कला का कमाल एक बार फिर दिखेगा। अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘जौनपुर’ में अनुज ने मुख्य भूमिका निभाई है। अनुज इस सीरीज में मुन्ना बजरंगी के अभिनय में नजर आएगा। वेब सीरीज ‘जौनपुर’ यूपी के डॉन मुन्ना बजरंगी के जीवन पर आधारित है, जिसका निर्देशन सतीश शुक्ला ने किया है। इसके अलावा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई में भी अनुज शर्मा के अभिनय का जादू देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

अभिनेता अनुज शर्मा सोनीपत के निवासी हैं। वह करीब डेढ़ दशक से अपने शानदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। क्राइम पेट्रोल सीरियल से सुर्खियों में आए अनुज ने एक के बाद एक कई अहम किरदार निभाए हैं। फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे तक पर अनुज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब फिर से अनुज शर्मा अपने अभिनय का कमाल दिखाने को तैयार हैं। फिलहाल उनकी आने वाली वेब सीरीज को लेकर वह खासे उत्साहित हैं। अनुज का कहना है कि इस सीरीज में वह लीक से हटकर एक भूमिका में नजर आएंगे। सतीश शुक्ला की मुन्ना बजरंगी में कैमरामैन गली ब्वॉय फेम अनीक वर्मा हैं।
विज्ञापन

गंगूबाई फिल्म में अनुज का अहम रोल
इसके अलावा अगले वर्ष 6 जनवरी को आलिया भट्ट की गंगूबाई फिल्म रिलीज होगी, जिसमें अनुज का अहम रोल है। इससे पहले सोनीपत का यह स्टार पदमावत फिल्म में भी अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित कर चुका है। वहीं, वेब सीरीज 26-11, स्पेशल उप्स, अनदेखी, माधुरी टॉकिज, टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में भी अनुज का दमदार अभिनय देखने को मिला है। यही नहीं अनुज ने कोरोनाकाल में लॉकडाउन के समय भी रोजाना प्रेरक कहानियों, किस्सों से लोगों को खूब प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के एक फोन कॉल ने बदल दी जिंदगी
अभिनय में इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय अनुज अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति के सफल होने में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। अनुज बताते हैं कि उनके पिता ओमप्रकाश शर्मा एयरफोर्स में रहे हैं। वर्ष 2005 में जब वह पहली बार मुंबई गया था तो वहां भीड़भाड़ देखकर घबरा गया था। उसने सोनीपत में कभी इतनी भीड़ नहीं देखी थी। ऐसे में उसने तुरंत वापसी का मन बना लिया, लेकिन तभी उनके पिता ओमप्रकाश ने फोन किया और पूछा कि क्या वह सही सलामत पहुंच गया है। इस पर अनुज ने जब हामी भरी तो पिता ने तुरंत कहा कि तुम एक फौजी के बेटे हो। न तो हार मानोगे और न ही घबराओगे। इसी प्रोत्साहन ने अनुज की जिंदगी बदल दी और फिर उन्होंने वापस मुड़कर नहीं देखा।
मां छुपाकर देती थीं पैसे
अनुज ने बताया कि उनकी मां सुशीला शर्मा अध्यापन के क्षेत्र में रही हैं और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ अपने तरीके से मदद भी की। तंगहाली के दिनों में मां पिता जी से छुपाकर कुछ पैसे मुझे देती थीं, ताकि वह अपना खर्च सही ढंग से चला सके। अनुज ने बताया कि उनके माता-पिता ने कभी भी अपने फैसले अपने बच्चों पर नहीं थोपे, बल्कि उन्हें स्वच्छंदता से जीने की आजादी दी। यही कारण है कि अनुज व उसके दोनों भाइयों ने मनमर्जी से अपना क्षेत्र चुना और आज वे सभी कामयाब हैं।

कमाई का 80 प्रतिशत किताबों व फिल्मों पर खर्च करते हैं अनुज
अनुज ने बताया कि उसे शुरू से पढ़ने व फिल्में देखने का शौक रहा है। आज भी यह शौक बरकरार है। उसने मुंबई में बाकायदा अपनी लाइब्रेरी बना ली है, जिसमें अलग-अलग विषयों की हजारों किताबें हैं। यही नहीं, वह रोज एक फिल्म देखते हैं, इसके लिए उन्हें रात को भी देर तक जागना पड़े तो जागते हैं। अनुज ने बताया कि वह अपनी कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा किताबों व फिल्मों पर ही खर्च करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed