{"_id":"5727a6124f1c1b63705cdcb1","slug":"sonepat-news-hindi-news-civic-parking-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनने वाली चार पार्किंग में से दो मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनने वाली चार पार्किंग में से दो मिली मंजूरी
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 03 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले नगर निगम की ओर से शहर में चार पार्किंग स्थल बनाने के प्रस्ताव में से दो के लिए मंजूरी मिल गई है। दो स्थानों की फाइल बनने की बात भी निगम द्वारा की गई है। सब्जी मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों के लिए मंडी के सामने पार्क में और गीता भवन चौक के लिए बस अड्डे के पास कपड़ा मार्केट के सामने सरकारी स्कूल में पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं, निगम कार्यालय की इमारत तैयार ना होने के कारण और पुलिस लाइन में मजूरी ना मिलने के कारण अभी इन दोनों स्थानों की फाइलें अटकी हुईं हैं।
इन स्थानों पर बनेगी पार्किंग
शहर के अंदर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए चार स्थानों पर पार्किंग बनाई जानी हैं। इनमें गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के अंदर, सुभाष चौक पर निगम कार्यालय के स्थान पर, सब्जी मंडी के सामने खाली पडे़ पार्क में और गीता भवन चौक पर बस अडड्े के पास कपड़ा मार्केट के सामने सरकारी स्कूल में गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई जानी है।
शहर में चार जगह पार्किंग बनाई जानी है। इनमें से दो पार्किंगों पर जल्द बना दिया जाएगा ताकि शहर में आने वाले लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके।
ठाकुरलाल शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम