फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, civic, hygine, DC, Municipal council, Sonepat

आप यहां पांच मिनट खड़े नहीं हो पा रहे, सोचो लोग कैसे रहते होंगे

Thu, 05 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 05 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, civic, hygine, DC, Municipal council, Sonepat
साइकिल अभियान - फोटो : sonepat
जिला उपायुक्त के साइकिल अभियान का एक सप्ताह पूरा हो गया है। बुधवार सुबह अभियान के छठे दिन डीसी अधिकारियों को लेकर सिक्का कालोनी, बत्रा कालोनी, नंदवानी नगर व दिल्ली कैंप कालोनी में पहुंचे और निगम के अधिकारियों को बदहाल सफाई व्यवस्था की हकीकत से अवगत करवाया। बोले, आप जहां पांच मिनट बदबू के चलते खड़े नहीं हो पा रहे, वहां शहर के लोग कैसे रह रहे हैं, जरा सोचो। साथ में अधिकारियों को हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। दो दिन के अंदर अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता, तो उसकी दुकान सील कर दी जाए।
विज्ञापन


सुबह छह बजे डीसी साइकिल अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सुभाष चौक एवं कच्चे क्वार्टर से होते हुए चार मरला के सामने से ओल्ड डीसी रोड पर पहुंचे। यहां से उन्होंने नंदवानी नगर का रूख किया और सिक्का कालोनी एवं नंदवानी नगर के बीच से गुजर रहे गंदे नाले पर जमा गंदगी और निकासी को लेकर निगम अधिकारियों पर जवाब मांगा और अधिकारियों को नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद दिल्ली कैम्प कालोनी में रास्ते में डाले गए कुडे को देख कर निगम के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि यहां से निकलना भी मुश्किल है तो कालोनी वासी यहां पर कैसे रहते होंगे।
विज्ञापन


कैंप वासी बोले, बाहर के लोग डाल जाते हैं कूड़ा
दिल्ली कैम्प वासियों ने उपायुक्त के रास्ते में डाले गए कूड़े की सच्चाई बताते हुए कहा कि यहां पर रोज सुबह-सुबह पुलिस वालों की शह पर कुछ लोग कूड़ा डाल जाते हैं, जिसकी शिकायत  के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीसी ने निगम के अधिकारियों को जल्द रास्ता साफ करने और वहां पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व पानी की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर के सीवर ढक्कन की रिपोर्ट दें अधिकारी
डीसी के दौरे के दौरान पूरे शहर में सीवर के ढक्कनों की गंभीर समस्या देखने को मिली है, जिस पर बुधवार सुबह डीसी ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed