फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonali stood first in debate competition

Sonipat News: वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता में सोनाली रही प्रथम

Thu, 30 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sonali stood first in debate competition
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चार दिवसीय अंतर सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य कर्नल मुनींद्र चंद्र की याद में वरिष्ठ विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी विषय में वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसका विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इज ब्लेसिंग टू ह्यूमन काइंड रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सोनाली ने पक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व व मानव से उसके संबंधों पर प्रकाश डाला। साक्षी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। वहीं प्रतिवाद में रजत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मानव जीवन पर भविष्य में उत्पन्न होने वाले खतरे की चर्चा की। जो भविष्य में मानव अस्तित्व के लिए संघर्ष पूर्ण बना देगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम, साक्षी ने दूसरा व रजत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गोराक्ष व मिशेल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में अपने तर्क के दम पर वरुण सदन प्रथम स्थान पर और इंद्र सदन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed