फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Somnath temple is not the soul of India: Kartikeya

सोमनाथ मंदिर नहीं भारत की आत्मा : कार्तिकेय

Mon, 11 May 2026 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Somnath temple is not the soul of India: Kartikeya
फोटो: शंभू दयाल शिक्षा सदन स्थित शिव मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: डीआईप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शंभू दयाल शिक्षा सदन स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सोमनाथ सद्भावना पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।
इस मौके पर उन्होंने सोमनाथ सद्भावना पर्व प्रदर्शनी का अवलोकन किया व भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पूरा शहर शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान शिव, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्तिकेय ने कहा कि इतिहास में कई विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ को तोड़ने का प्रयास किया मगर भारत की आस्था और आत्मबल को कभी समाप्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व जब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर हमला किया गया था तब आक्रांताओं को लगा था कि वे भारत की आत्मा को खंडित कर देंगे लेकिन सोमनाथ हर बार पहले से अधिक भव्य रूप में खड़ा हुआ।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि ने भी सदियों तक भारत की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्तिकेय ने कहा कि अब देश में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता और सम्मान की नई लहर चल रही है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र गौरव को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी प्रसारित किया गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर आयोजित ड्रॉइंग व रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फोटो: शंभू दयाल शिक्षा सदन स्थित शिव मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: डीआईप

फोटो: शंभू दयाल शिक्षा सदन स्थित शिव मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: डीआईप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed