फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Some people were cheated by threatening them and some by hacking their mobile phones and they were duped of Rs 11.17 lakh

Sonipat News: किसी को भय दिखाकर तो किसी का मोबाइल हैक कर ठगे 11.17 लाख रुपये

Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Some people were cheated by threatening them and some by hacking their mobile phones and they were duped of Rs 11.17 lakh
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। किसी को खाता बंद होने का भय दिखाकर रुपये ऐंठे गए तो किसी का मोबाइल हैक कर रुपये निकाल लिए गए। ट्रक चालक का मोबाइल चोरी कर नकदी निकाली गई है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


खाता बंद होने की भय दिखा 3.40 लाख रुपये निकाले

साइबर ठगों ने गांव बड़ौता के ग्रामीण संदीप के खाते से 3.40 लाख रुपये ठग लिये। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को उनके मोबाइल पर चार अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थी। उनसे कहा गया कि आपका बैंक खाता बंद होने वाला है। खाता चालू रखने की बात पूछी और फिर मोबाइल हैक कर लिया। उनके चार बैंक खातों से रुपये निकाले गए। उनके एक खाते से 1,02,356, दूसरे से एक लाख रुपये, तीसरे से 48 रुपये व क्रेडिट कार्ड से 1,33,064 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन




रेजिडेंट के खाते से 1.34 लाख रुपये निकाले

गांव कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी में रेजिडेंट के खाते से 1.34 लाख रुपये निकाले गए। रेजिडेंट अशोक कुमार का आरोप है कि न किसी ने ओटीपी भेजा, न कोई लिंक ओपन किया और न ही कहीं से खरीदारी की है। उसके बावजूद साइबर ठगों ने खाते से रुपये निकाल लिए हैं। बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी कर्मी के खाते से एक लाख रुपये निकाले

बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव रामपुर मणि हॉल कुंडली निवासी जाकिर ने बताया कि उनका मोबाइल हैक कर खाते एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जब उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया गया।



मोबाइल हैक कर खाते से निकाले रुपये

गांव तिहाड़ मलिक निवासी अंकित के मोबाइल को हैक कर खाते से रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर, 2024 को उनके मोबाइल पर मैसेज आया था। उसके बाद मोबाइल हैक कर 2,93,500 रुपये निकाल लिए गए। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खाते से डेढ़ लाख रुपये निकले

मूलरूप से गोहाना के उत्तम नगर हॉल टीडीआई एस्पानिया नांगल खुर्द निवासी परीक्षित ने बताया कि उनके खाते से अचानक डेढ़ लाख रुपये निकल गई। कई बार बैंक के चक्कर काटने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।




मोबाइल चोरी कर खाते से एक लाख निकाले

कंटेनर चालक मूलरूप से यूपी के जिला फतेहपुर के गांव गडोलेपुर निवासी संयोग कुमार का मोबाइल चोरी कर खाते से रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि वह कंटेनर में फ्रिज भरकर 25 मार्च को पंजाब के मोहाली से पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे थे। वह मुरथल ढाबे पर खाना खाने रुके तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। बाद में दूसरा सिम निकलवाया तो मैसेज आया कि खाते से एक लाख 712 रुपये निकाल लिए गए हैं। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed