{"_id":"65624278fa13915da1012f74","slug":"solution-of-1633-revenue-cases-in-lok-adalat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9897-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोक अदालत में राजस्व के 1633 मामलों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोक अदालत में राजस्व के 1633 मामलों का समाधान
Sun, 26 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में शनिवार को राजस्व और अन्य सहायक मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत लगाई गई। इसमें 2681 मामले रखे गए जिनमें 1633 केसों का समाधान किया गया गया। साथ ही 1 लाख 94 हजार रुपये की राशि का निपटान किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार मान ने बताया कि जिला न्यायिक परिसर सोनीपत में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जपजी की बेंच की ओर से विशेष लोक अदालत लगाई गई। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी हरिओम शर्मा, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की ओर से इंतकाल व तकसीम संबंधी मामलों का निपटान किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित मुकदमों का निपटारा किया गया।