फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Solar power plants to be set up at three locations at a cost of

Sonipat News: 91.38 लाख रुपये से लगेंगे तीन जगह सौर ऊर्जा संयंत्र

Fri, 18 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Solar power plants to be set up at three locations at a cost of
17jjrp14- बेरी ​स्थित लघु सचिवालय जहां पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। संवाद
झज्जर। सरकार ने जिले में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए हरियाणा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) विभाग की इलेक्ट्रिक विंग ने 91.38 लाख रुपये की लागत के कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। 25 सितंबर तक ऑनलाइन निविदाएं जमा होंगी।
विज्ञापन

इस कार्य के तहत मातनहेल तहसील भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। साथ ही, बेरी और बहादुरगढ़ के एसडीएम सिविल कॉम्प्लेक्स में भी ये संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। यह पहल हरियाणा सरकार की सौर ऊर्जा नीति के अनुरूप है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य सरकारी भवनों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। ठेकेदारों को अंतिम तिथि से पहले अपनी बोलियां जमा करनी होंगी। कार्य को पूरा करने के लिए तीन महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य झज्जर जिले के तीन महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में सौर ऊर्जा का उपयोग करना है। मातनहेल तहसील भवन में एक नया सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बेरी और बहादुरगढ़ स्थित एसडीएम सिविल कॉम्प्लेक्स भी इस योजना का हिस्सा हैं। इन संयंत्रों से इन भवनों की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इससे बिजली गुल होने पर कट नहीं लगेगा बल्कि सौर ऊर्जा के जरिये बिजली चलती रहेगी।
यहां बता दें कि हरियाणा सौर ऊर्जा नीति के तहत सभी सरकारी भवनों, जैसे तहसील, एसडीएम कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्रशासनिक भवनों और गोदामों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है। सरकार का उद्देश्य सभी प्रमुख सरकारी भवनों को पूरी तरह से सौर ऊर्जा संचालित बनाना है।

सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का कार्य पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन ई-टेंडरिंग के माध्यम से आवंटित किया जाता है। इससे उम्मीद है कि सरकारी बिजली के खर्चे में कटौती होगी। विभाग को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed