{"_id":"6a8b64ddb796f8b55c01848f","slug":"soil-brought-from-guru-ravidass-birthplace-handed-over-to-shakti-kendra-heads-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159270-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई मिट्टी शक्ति केंद्र प्रमुखों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई मिट्टी शक्ति केंद्र प्रमुखों को सौंपी
विज्ञापन
फोटो - रिंढाणा गांव में शीतला माता मंदिर में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक संत शिरोमणि गुरु रविदास
विज्ञापन
गोहाना। बीजेपी जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर से लाई गई मिट्टी के कलश कथूरा मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों को सौंपे। रिंढाणा गांव के शीतला माता मंदिर में रविवार को मिट्टी सोंपी। शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने गांवों में बूथ स्तर पर गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
बिजेंद्र मलिक ने कहा कि संत रविदास बाहरी आडंबरों के विरोधी थे और उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भलेराम नरवाल, कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सैन, मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, महंत शंकर गिरि, रमेश कुमार, हुकमचंद, हरबीर नरवाल, नीलम, नीतेश, ओम भौरिया, रामकिशन और पप्पू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन